ऑक्सफोर्ड शब्दकोश में 'देश' व 'बिंदास' सहित 800 शब्दों के उच्चारण शामिल

Webdunia
मंगलवार, 31 जनवरी 2023 (23:18 IST)
नई दिल्ली। 'देश' और 'बिंदास' जैसे शब्दों सहित भारतीय अंग्रेजी से संबद्ध 800 से अधिक प्रविष्टियों के लिए उच्चारण दिशानिर्देश और 'ऑडियो' अब 'ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी' में उपलब्ध हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के अनुसार भारतीय अंग्रेजी ने इस शब्दकोश में शामिल किए गए उच्चारणों के वैश्विक प्रकारों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी है और विश्व अंग्रेजी उच्चारण ऑडियो लेखागार में हालिया प्रविष्टि ने देश में 13 करोड़ भारतीय अंग्रेजी बोलने वालों के लिए एक बड़ा अंतराल पाटा है।
 
ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (ओईडी) के लिए उच्चारण संपादक डॉ. कैथरीन सैंगेस्टर ने कहा कि जब से हमने ब्रिटिश और अमेरिकी अंग्रेजी के प्रकारों के लिए उच्चारणों के हमारे कवरेज को विस्तारित करने और उसमें ऑडियो शामिल करना शुरू किया है, भारतीय अंग्रेजी हमारी एक सबसे बड़ी प्राथमिकता और हमारी सबसे बड़ी चुनौतियों में एक रही है।
 
उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि हमने इसकी जटिलता से निपटने के लिए एक 'ट्रांस्क्रिप्शन मॉडल' विकसित किया है और अब ओईडी में अंग्रेजी के इस अत्यधिक महत्वपूर्ण प्रकार के लिए उच्चारण उपलब्ध करा सकते हैं। शब्दकोश में जिन अन्य भारतीय शब्दों के उच्चारण का तरीका बताया गया है उनमें 'दीया', 'बच्चा' (एक नन्हा जानवर भी इसमें शामिल है) और 'अलमीरा' शामिल हैं। ओईडी 2016 से ही अंग्रेजी के कई वैश्विक प्रकारों के लिए उच्चारण के अपने तरीकों को विस्तारित कर रहा है।
 
ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी की विश्व अंग्रेजी संपादक डेनिसा सालाजार ने कहा कि भारतीय अंग्रेजी के उच्चारण को आईईडी में शामिल किया जाना विश्व में अंग्रेजी बोलने वाली आबादी के इस तरह के एक बड़े हिस्से के उच्चारण का दस्तावेजीकरण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह ओईडी को अंग्रेजी के वैश्विक प्रकारों पर शोध करने वालों को एक अधिक उपयोगी जरिया उपलब्ध कराएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रकाश आंबेडकर का सनसनीखेज दावा, CM रहते दाऊद से मिले थे शरद पवार

सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, मैं PM नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं

भारत में 23 करोड़ से ज्यादा लोग घोर गरीब, UNDP की रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, नहीं है कोई आपराधिक मामला

सभी देखें

नवीनतम

Money Laundering Csae : ED ने YSRCP के पूर्व सांसद के यहां की छापेमारी

भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए, वायनाड में प्रियंका के मुकाबले नव्या

RSS नेता हत्याकांड : NIA ने PFI सदस्यों की जमानत को SC में दी चुनौती

झारखंड में भाजपा की पहली सूची में 66 उम्मीदवार, धनवार से बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से चंपई सोरेन (संपूर्ण सूची)

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

अगला लेख
More