ओशो रजनीश की वसीयत का विवाद, पुलिस को जांच में तेजी लाने के आदेश

Webdunia
बुधवार, 29 नवंबर 2017 (00:13 IST)
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने दिवंगत आध्यात्मिक गुरु ओशो रजनीश की वसीयत के फर्जीवाड़े के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने से इंकार कर दिया। न्यायमूर्ति रंजीत मोरे और न्यायमूर्ति शालिनी फनसालकर जोशी की पीठ ने कहा कि उसे जांच ट्रांसफर करने की जरूरत अभी महसूस नहीं हुई है। अदालत ने पुणे पुलिस को निर्देश दिया कि वह जांच में तेजी लाए। पीठ ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह पुलिस को जरूरी सहायता मुहैया कराए और विदेशों से दस्तावेज प्राप्त करने की अनुमति देने में तेजी लाए।
 
न्यायालय योगेश ठक्कर की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था। योगेश रजनीश के अनुयायी थे। उन्होंने दावा किया कि स्विट्जरलैंड स्थित ओशो इंटरनेशनल फाउंडेशन ने एक फर्जी वसीयत पर रजनीश के दस्तखत का फर्जीवाड़ा किया ताकि उनके बौद्धिक संपदा अधिकार फाउंडेशन के नाम हो जाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी ने दी मिलाद उन नबी की शुभकामनाएं, सुख एवं समृद्धि की कामना की

नहीं थम रहा भेड़ियों का आतंक, बहराइच में 11 साल के बच्चे पर हमला, चंदौली में 7 लोगों पर अटैक

कौन हैं लेडी अफसर ओशिन शर्मा जिनका ट्रांसफर बना चर्चा, क्यों हैं सोशल मीडिया में चर्चित?

Petrol-Diesel Prices: क्रूड ऑइल में बड़ी गिरावट के बावजूद भावों में हल्की तेजी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

राजधानी में डेंगू की दस्तक, 2 लोगों की मौत, क्या फैल जाएगी महामारी?

अगला लेख
More