Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

बैंकों में नकली मुद्रा जमा होने का कोई रिकॉर्ड नहीं: रिजर्व बैंक

हमें फॉलो करें बैंकों में नकली मुद्रा जमा होने का कोई रिकॉर्ड नहीं: रिजर्व बैंक
नई दिल्ली , मंगलवार, 24 जनवरी 2017 (14:06 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि बैंकों में जमा किए गए 500, 1,000 रुपए के चलन से वापस लिए गए नोटों में नकली मुद्रा होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
 
रिजर्व बैंक ने मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गालगली द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है। गालगली ने जानना चाहा था कि 10 दिसंबर 2016 तक बैंकों में 500, 1,000 रुपए के चलन से हटाए गए कितने नकली नोट जमा किए गए। इसके जवाब में रिजर्व बैंक ने कहा कि उसके पास ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
 
इससे पहले रिजर्व बैंक ने नोटबंदी से पहले बैंक और सरकार के बीच हुए विचार-विमर्श के बारे में जानकारी देने से इनकार किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा की थी।
 
यहां तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी नोटबंदी से पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार और वित्त मंत्रालय के साथ विचार विमर्श के बारे में जानकारी देने से इनकार कर किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तरप्रदेश चुनाव : तीसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी