NMC का आदेश, जेनेरिक दवाएं ना लिखने पर सस्पेंड होगा डॉक्टर का लाइसेंस

Webdunia
रविवार, 13 अगस्त 2023 (09:38 IST)
Generic medicines : राष्‍ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने सभी डॉक्टरों से जेनेरिक दवाएं लिखने का आदेश दिया। अगर डॉक्टर जेनेरिक दवाएं नहीं लिखते हैं तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
 
डॉक्टरों को साफ अक्षरों में पर्ची पर दवाएं लिखने का आदेश दिया गया है। डॉक्टरों से अनावश्यक दवाओं और तर्कहीन खुराक, गोलियों से बचने और तर्कसंगत रूप से दवाएं लिखने की बात भी कही गई है।
 
नियम का उल्लंघन होने पर डॉक्टर को चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी डॉक्टर अगर जेनेरिक दवाएं नहीं लिखता है तो निश्चित अवधि के लिए उसका लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है।
 
अमूमन सभी दवाएं एक तरह का 'केमिकल सॉल्ट' होती हैं जिन्हे शोध के बाद अलग अलग बीमारियों के लिए बनाया जाता है। इनमें जो जेनेरिक दवाएं हैं वो सस्ती होती होती हैं जबकि जो कंपनियां इन दवाओं का ब्रांड बनाकर बेचती हैं, वो महंगी होती हैं। जेनेरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 30 से 80 फीसदी सस्ती होती है। इससे स्वास्थ्य देखभाल की लागत में कमी आ सकती है।
 
दुनिया में सबसे ज्यादा जेनेरिक दवाओं का उत्पादन भारत में ही होता है। भारत कई अफ्रीकी देशों में सस्ती जेनेरिक दवाइयां भेजता आ रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

अगला लेख
More