NIA ने पश्चिम बंगाल से अल कायदा के साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया

Webdunia
सोमवार, 2 नवंबर 2020 (19:10 IST)
नई दिल्ली/कोलकाता। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से आतंकी संगठन अल कायदा (Al Qaeda) से जुड़े एक मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार किया है, जो भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर एक ‘षड्यंत्रकारी’ के रूप में काम कर रहा था।
 
NIA के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि आरोपी अब्दुल मोमिन मंडल (32) को रविवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि विश्वभर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा से प्रेरित 10 जिहादी आतंकवादियों के समूह के खिलाफ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में 11 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था।
 
प्रवक्ता ने कहा कि समूह भारत में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्र विरोधी और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। अधिकारी ने बताया कि मंडल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रायपुर दारूर हुदा इस्लामिया मदरसे में शिक्षक के रूप में काम कर रहा था और वह अलकायदा के सदस्यों द्वारा की गई साजिश रचने संबंधी सिलसिलेवार बैठकों में शामिल था।
 
उन्होंने बताया कि आरोपी संगठन के लिए नए सदस्यों की भर्ती करने की भी कोशिश कर रहा था और अपनी आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए वित्तीय मदद जुटा रहा था। उसके घर की तलाशी ली गई और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए।
 
मामले के संबंध में एनआईए सितंबर से लेकर अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मंडल को मुर्शिदाबाद जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर नई दिल्ली लाने की अनुमति मिल गई। एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

Reinvest 2024: अदाणी समूह का नवीकरणीय ऊर्जा में 4.05 लाख करोड़ निवेश का वादा

राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख का इनाम, शिवसेना MLA के बिगड़े बोल

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

अगला लेख
More