भगोड़े नीरव मोदी को एक और झटका, पेंटिंग और कारें होंगी नीलाम

Webdunia
बुधवार, 20 मार्च 2019 (17:37 IST)
मुंबई। मुंबई की धनशोधन मामले की विशेष अदालत ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भगोड़े नीरव मोदी की कीमती पेंटिंग और कारों की नीलामी की अनुमति दे दी। मोदी को देर रात ब्रिटेन में गिरफ्तार भी किया गया है।
 
ईडी के विशेष अधिवक्ता एचएस वेनेगांवकर ने धनशोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) की विशेष अदालत के न्यायाधीश सलमान आजमी को बताया कि आयकर विभाग नीरव मोदी के कलासंग्रह की नीलामी की प्रक्रिया की अनुमति दे सकता है। ये कलाकृतियां हाल ही में जांच एजेंसी ने जब्त की थी और कहा था कि  नीलामी से मिलने वाले धन को न्यायालय में जमा करना होगा।
 
न्यायालय ने यह दलील स्वीकार कर ली। ईडी ने हाल ही में नीरव  मोदी की 147 करोड़ रुपए कीमत की संपत्तियों को पीएमएलए के तहत कुर्क किया था।
 
नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ रुपए के घोटाले के आरोपी हैं। नीरव मोदी की कलाकृतियों के संग्रह में जाने माने चित्रकार एमएफ हुसैन, केके हेबर, अंजोलिया ईला मेनन और नंदलाल बोस आदि की पेंटिंग शामिल हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

पुरानी शैली बदलें, पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का निराकरण करें : साय

Weather Update : UP समेत कई राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

राहुल गांधी ने जताया सीताराम येचुरी के निधन पर दुख, बोले- आइडिया ऑफ इंडिया के संरक्षक थे माकपा के महासचिव

अगला लेख
More