अब 8 भाषाओं में होगी नीट की परीक्षा

Webdunia
बुधवार, 21 दिसंबर 2016 (19:39 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में गड़बड़ियों को दूर करके पारदर्शिता लाने के मकसद से वर्ष 2017-18 से राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) को आठ भाषाओं में आयोजित करने का फैसला किया है।
               
इसके साथ ही  किसी भी भाषा में नीट पास करने वाले विद्यार्थी अब ऑल इंडिया कोटा और राज्य सरकारों तथा अन्य संस्थानों के तहत कोटे के लिए पात्र हो जाएंगे।
         
बुधवार को यहां प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य सरकारों के साथ इस परीक्षा से जुड़े पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के निर्देश पर यह फैसला किया गया।
         
जिन आठ भाषाओं में यह परीक्षा ली जाएगी उनके नाम हैं- हिन्‍दी, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, बंगला, असमिया, तेलुगू और तमिल।
             
चिकित्सा शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव एके सिंघल ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ मिलकर किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप यह फैसला किया गया।
            
नड्डा ने 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ सभी राज्‍यों में नीट को लागू कराने पर इस वर्ष मई में बैठक की थी। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More