मोदी ने पूछा- क्या कांग्रेस सभी पाकिस्तानियों को नागरिकता देने के लिए तैयार है?

Webdunia
मंगलवार, 17 दिसंबर 2019 (15:57 IST)
रांची/भोगनाडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संशोधित नागरिकता कानून से किसी भारतीय को कोई नुकसान नहीं होने का दावा दोहराते हुए कांग्रेस समेत विपक्ष को यह सार्वजनिक ऐलान करने की चुनौती दी कि वे सभी पाकिस्तानियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए तैयार हैं।
 
मोदी ने झारखंड के भोगनाडीह में एक चुनावी रैली में कहा कि संशोधित नागरिकता कानून से कोई नागरिक प्रभावित नहीं होगा, कांग्रेस समस्या पैदा करने के लिए लोगों को भड़का रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून ना तो किसी भारतीय के अधिकार लेता है, ना ही उसे किसी भी तरह नुकसान पहुंचाता है।
 
उन्होंने नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी भारत में मुसलमानों के लिए डर का माहौल बना रही है।
ALSO READ: पीएम मोदी बोले, नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस ने खड़ा किया बवाल
प्रधानमंत्री ने झारखंड की रैली में कहा कि मैं कांग्रेस, उसके मित्रों को यह सार्वजनिक ऐलान करने की चुनौती देता हूं कि वे सभी पाकिस्तानियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि नया नागरिकता कानून मुसलमानों या किसी भारतीय नागरिक के अधिकारों का अतिक्रमण कैसे करता है?
 
मोदी ने कहा कि हमने जो कानून बनाया है, वह धार्मिक उत्पीड़न के कारण पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को छोड़कर आने वाले लोगों के लिए है। ऐसे लोगों के लिए है जिनकी हालत दयनीय है और जो वापस नहीं जा सकते। मोदी ने चुनावी रैली में कहा कि झारखंड की जनता ने विधानसभा चुनावों के चार चरणों में निडर होकर मतदान किया।
 
उन्होंने जनता से भाजपा के लिए मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि जब कमल खिलता है तो आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं को फायदा होता है। मोदी ने जनसभा में कहा कि भाजपा पर आपके आशीर्वाद से कांग्रेस, झामुमो, राजद और वाम दलों की रातों की नींद उड़ी हुई है। वे सच को पचा नहीं पा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : सुनीता केजरीवाल या आतिशी, कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्‍यमंत्री, ये नाम भी चर्चाओं में

One Nation One Election News : देश में कब लागू होगा वन नेशन, वन इलेक्शन, मोदी सरकार की क्या तैयारी, सामने आया बड़ा अपडेट

इंदौर में BMW कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौत

अलवर में बोले RSS चीफ मोहन भागवत, हिन्दू का मतलब सबसे उदार मानव, जिसे सबकुछ स्वीकार

Chhattisgarh : जादू-टोने का शक, 3 महिलाओं समेत 5 की हत्या, 5 लोगों को लिया हिरासत में

अगला लेख
More