dharma sangrah
✕

ईमानदारी पर शक से गरीब को पहुंचती है चोट : मोदी

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2017 (16:30 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से गरीबों के प्रति व्यवहार में बदलाव लाने का आग्रह करते हुए रविवार को कहा कि मेहनतकश लोगों और गरीब को उस वक्त ज्यादा चोट पहुंचती है, जब उनकी ईमानदारी पर शक किया जाता है।
 
मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा कि कई बार लोगों का व्यवहार गरीबों के प्रति उन्हें पीड़ा पहुंचाने वाला होता है। घर के आस-पास कोई सामान बेचने के लिए आता है, फेरी लगाने वाला आता है, छोटे दुकानदार से, सब्जी बेचने वालों, ऑटो रिक्शा वाले जैसे किसी मेहनतकश व्यक्ति के साथ जब संबंध आता है तो हम उससे मोलभाव करने लग जाते हैं। 2 रुपए कम करो, 5 रुपए कम करो। हम ही लोग बड़े रेस्टॉरेंट में खाना खाने जाते हैं तो बिल देखते भी नहीं हैं, धड़ाम से पैसे दे देते हैं। शोरूम में साड़ी खरीदने जाएं, कोई मोलभाव नहीं करते हैं लेकिन किसी गरीब से अपना नाता आ जाए तो मोलभाव किए बिना रहते नहीं हैं। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब गरीब और मेहनतकश लोगों से हम मोलभाव करके उन्हें शक की निगाह से देखने लगते हैं तो हम यह नहीं सोचते हैं कि उनके मन पर क्या गुजरती होगी। उन्होंने कहा कि सवाल 2 रुपए, 5 रुपए का नहीं है। 2 रुपए या 5 रुपए से आपके जीवन में कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन आपकी यह छोटी-सी आदत उसके मन को कितना गहरा धक्का लगाती होगी, कभी ये सोचा है? उसके लिए सवाल 2 रुपए या 5 रुपए का नहीं है। उसके हृदय को चोट पहुंचती है कि वह गरीब है इसलिए आपने उसकी ईमानदारी पर शक किया है।
 
प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी पुणे की अर्पणा द्वारा फोन करके उन्हें अपने अनुभव बताने के बाद की। मोदी ने अपना अनुभव उनके साथ बांटने के लिए महिला को धन्यवाद दिया और कहा कि हृदय छूने वाले इस फोन संदेश के लिए वे उनके आभारी हैं। 
 
अर्पणा ने मोदी को भेजे अपने फोन संदेश में कहा था- 'प्रधानमंत्रीजी, मैं पूना से अर्पणा बोल रही हूं। मैं अपनी एक सहेली के बारे में बताना चाहती हूं। वो हमेशा लोगों की मदद करने की कोशिश करती है लेकिन उसकी एक आदत देखकर मैं हैरान हो जाती हूं। मैं एक बार उसके साथ शॉपिंग करने मॉल गई थी। एक साड़ी पर उसने 2,000 रुपए बड़े आराम से खर्च कर दिए और पीजा पर 450 रुपए, जबकि मॉल तक जाने के लिए जो ऑटो लिया था, उस ऑटो वाले से बहुत देर तक 5 रुपए के लिए वह मोलभाव करती रही। 
 
अर्पणा ने आगे कहा कि वापस लौटते हुए रास्ते में सब्जी खरीदी और हर सब्जी पर फिर से मोलभाव करके 4-5 रुपए बचाए। मुझे बहुत बुरा लगता है। हम बड़ी-बड़ी जगह एक बार भी बिना पूछे बड़े-बड़े भुगतान कर देते हैं और हमारे मेहनतकश भाई-बहनों से थोड़े से रुपयों के लिए झगड़ा करते हैं। उन पर अविश्वास करते हैं। आप अपनी 'मन की बात' में इस बारे में जरूर बताएं।
 
मोदी ने उम्मीद जताई कि इस अनुभव को पढ़ने के बाद उन्हें विश्वास है कि इससे कई लोग चौंक गए होंगे, चौकन्ने भी हो गए होंगे और हो सकता है कि उन्होंने आगे से ऐसी गलती न करने का मन में तय भी कर लिया हो। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

अगला लेख