Dahi Handi 2023 : जन्माष्टमी की धूम, मानव पिरामिड बनाते समय मुंबई में 77 गोविंदा घायल

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (23:21 IST)
Dahi Handi 2023 :  मुंबई में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर  आयोजित दही हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 77 ‘गोविंदा’ घायल हो गए जबकि पड़ोसी ठाणे शहर में 11 गोविंदा घायल हुए हैं। 
 
अधिकारियों ने बताया कि उत्सव के दौरान, गोविंदा या दही हांडी प्रतिभागी हवा में लटकी ‘दही से भरी मटकी’ को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं। सुबह से शुरू हुआ उत्सव देर रात तक मनाया गया।
 
शहर भर में विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिसमें दही हांडी तोड़ने में सफल होने वाले गोविंदा समूहों को नकद पुरस्कार दिया जाता है। मानव पिरामिड बनाने के दौरान प्रतिभागियों के गिरने और घायल होने की आशंका बनी रहती है।
 
एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान शाम छह बजे तक कम से कम 77 गोविंदा को चोटें आई हैं। इनमें से 25 गोविंदा को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 18 घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।’’
 
उन्होंने बताया कि 52 घायलों का इलाज राज्य सरकार और नगर निकाय अस्पतालों के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में किया जा रहा है। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने  गोविंदाओं के घायल होने की स्थिति में निकाय अस्पतालों में 125 बिस्तरों की व्यवस्था की है। भाषा Edited by:  Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जाति आरक्षण Train Compartment जैसा, जो लोग इसमें चढ़ गए.... सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की तीखी टिप्पणी

कौन हैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, विवादित बयानों के चलते रहते हैं चर्चा में

चीन का पाकिस्तान को खुला समर्थन, पाक-चीन की 'फौलादी दोस्ती' से भारत को चुनौती

वॉर मॉक ड्रिल में क्या है हवाई हमले वाले सायरन बजाने के पीछे की मंशा, सायरन सुनते ही क्या करें?

Free में होगा रोड एक्सीडेंट के घायलों का इलाज, मोदी सरकार की नई स्कीम

सभी देखें

नवीनतम

भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोला चीन

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना, उत्तराखंड में रेड अलर्ट, यूपी को रहेगी गर्मी से राहत

पहलगाम का बदला, भारत का दावा, 9 आतंकवादी ठिकाने ध्वस्त, 90 आतंकवादी मारे

Live: ऑपरेशन सिंदूर से लिया पहलगाम का बदला, अमित शाह बोले- भारतीय सेना पर गर्व

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, क्या बोले शहबाज शरीफ

अगला लेख