Char Dham Yatra 2023 : शुरू हुई चारधाम यात्रा, 16 लाख से ज्‍यादा श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

एन. पांडेय
शनिवार, 22 अप्रैल 2023 (22:42 IST)
देहरादून। Char Dham Yatra 2023 : चारधाम यात्रा शुरू होने के दिन यानी आज शनिवार तक चारधाम यात्रा के लिए 16,89,496 यात्रियों ने पंजीकरण करा लिया है। अब तक गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों में 10 करोड़ रुपए की बुकिंग भी यात्रियों ने करवाई है। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को चारधाम सहित हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए की गई तैयारियों के पूरा किए जाने की जानकारी दी।

उनके अनुसार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से पुरुष और महिला 'पर्यटन सहायता व सुरक्षा मित्र' की तैनाती की जा रही है। महाराज ने  बताया कि 18 फरवरी 2023 से प्रारंभ हुए चारधाम एवं हेमकुंड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अभी तक 16,89,496 (सोलह लाख नवासी हजार चार सौ छियानवे) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

अभी तक केदारनाथ हेतु 6,00,434 (छह लाख चार सौ चौतीस), बद्रीनाथ हेतु 5,07,759 (पांच लाख सात हजार सात सौ उनसठ), गंगोत्री हेतु 3,07,068 (तीन लाख सात हजार अड़सठ), यमुनोत्री हेतु 2,62,621 (दो लाख बासठ हजार छह सौ इक्कीस) एवं हेमकुंड हेतु 11,614 (ग्यारह हजार छह सौ चौदह) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

धर्मस्य एवं पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हाउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल 10,15,59,209 (दस करोड़ करोड़ पंद्रह लाख उनसठ हजार दो सौ नौ रुपए से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से धर्मस्य एवं पर्यटन मंत्री महाराज ने अनुरोध किया है कि चारधाम यात्रा की विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए यात्री अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in, व्हाट्सऐप नंबर 8394833833 या फिर टोल फ्री नंबर 1364 के जरिए भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

One Nation One Election News : देश में कब लागू होगा वन नेशन, वन इलेक्शन, मोदी सरकार की क्या तैयारी, सामने आया बड़ा अपडेट

इंदौर में BMW कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौत

अलवर में बोले RSS चीफ मोहन भागवत, हिन्दू का मतलब सबसे उदार मानव, जिसे सबकुछ स्वीकार

Chhattisgarh : जादू-टोने का शक, 3 महिलाओं समेत 5 की हत्या, 5 लोगों को लिया हिरासत में

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

अगला लेख
More