संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- अयोध्या में जल्द बनना चाहिए राम मंदिर

Webdunia
गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (12:35 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का शीघ्र निर्माण होना चाहिए।
 
संघ के तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन पर एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि राम मन्दिर का निर्माण यथाशीघ्र होना चाहिए।
 
उन्होंने इस मुद्दे पर वार्ता का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम निर्णय राम मंदिर समिति को करना है जो राम मंदिर के निर्माण के लिए अभियान की अगुवाई कर रही है।
 
संघ प्रमुख ने कहा कि उन्हें यह नहीं मालूम कि राम मंदिर के लिए अध्यादेश जारी किया जा सकता है क्योंकि वह सरकार के अंग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि क्या अध्यादेश जारी किया जा सकता है और इसे कानूनी चुनौती मिल सकती है। ऐसे मुद्दों पर विचार किया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर न तो राजनीति होनी चाहिए और न ही इस मामले में देरी होनी चाहिए। अगर यह आपसी सहमति और शांतिपूर्ण तरीके से होगा तो हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच हमेशा के लिए विवाद भी खत्म हो जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

अगला लेख
More