सरसंघचालक मोहन भागवत व संघ के 6 शीर्ष पदाधिकारियों ने बनाया ट्विटर पर अकाउंट

Webdunia
सोमवार, 1 जुलाई 2019 (19:26 IST)
नई दिल्ली। सरसंघचालक मोहन भागवत समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने अकाउंट बनाए हैं। संघ सूत्रों ने बताया कि पदाधिकारियों के ट्विटर का प्रयोग करने की संभावना नहीं है, क्योंकि माइक्रोब्लॉगिंग साइट वह मंच नहीं है जिसके माध्यम से संघ लोगों से साथ संपर्क करना पसंद करेगा।
 
भागवत, संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी, संघ के 3 सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, कृष्ण गोपाल एवं वी. भगैया, संघ के प्रचार प्रमुख अरुण कुमार और एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी अनिरुद्ध देशपांडे ने ट्विटर अकाउंट खोले हैं।
 
संघ के एक अन्य सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले पिछले कुछ समय से ट्विटर पर हैं लेकिन उनका अकाउंट भी हाल में सत्यापित हुआ है। संघ के सूत्रों ने कहा कि संघ पदाधिकारियों के पैरोडी अकाउंट के माध्यम से फैलाई जा रहीं झूठी खबरों को रोकने के लिए ये अकाउंट बनाए गए हैं, लेकिन उनकी ओर से इनका इस्तेमाल किए जाने की संभावना नहीं है।
 
हाल में अपना ट्विटर अकाउंट बनाने वाले एक पदाधिकारी ने कहा कि संघ लोगों से ट्विटर के माध्यम से बात नहीं करना चाहेगा। हमारे प्रचारक लोगों से हमेशा संपर्क में रहते हैं। भागवत का सत्यापित ट्विटर हैंडल @DrMohanBhagwat है। वे केवल 8 अकाउंट फॉलो कर रहे हैं जिनमें आरएसएस का आधिकारिक अकाउंट और शीर्ष 7 पदाधिकारियों के अकाउंट शामिल हैं।
 
होसबोले को छोड़कर अभी किसी ने ट्वीट नहीं किया है। वे एक-दूसरे और संघ के आधिकारिक अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं। अभी तक आरएसएस के आधिकारिक अकाउंट से ही संगठन की विज्ञप्तियां और उस संबंधी जानकारी साझा की जाती थीं। संघ के आधिकारिक अकाउंट के 13 लाख फॉलोअर्स हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More