Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

नरेंद्र मोदी की लहर बरकरार, आज चुनाव हुए तो केंद्र में फिर एनडीए सरकार: सर्वे

हमें फॉलो करें नरेंद्र मोदी की लहर बरकरार, आज चुनाव हुए तो केंद्र में फिर एनडीए सरकार: सर्वे
, मंगलवार, 23 मई 2017 (09:49 IST)
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी का जलवा बरकरार है। यदि आज चुनाव हुए तो राजग को फिर मिलेगा पूर्ण बहुमत। एक सर्वे में इस बात का दावा किया गया है। दरअसल, 26 मई को नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए की सरकार 3 साल पूरे करने वाली है। इन 3 साल के बाद भी मोदी सरकार की लोकप्रियता बरकरार है। मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने पर एबीपी न्यूज-सीएसडीएस-लोकनीति ने एक सर्वे किया। इस सर्वे के अनुसार अगर आज चुनाव हुए तो एनडीए फिर से बहुमत में आएगी। मोदी लहर अब भी 2014 की तरह ही बरकरार है।
 
यह सर्वे 1 मई से 15 मई के बीच की गई है। 19 राज्यों की 146 विधानसभा सीटों की 584 पोलिंग के 11373 लोगों से बातचीत की गई है।
 
सर्वे के अनुसार अगर आज चुनाव हुए तो एनडीए के 331 सांसद जीतकर लोकसभा पहुंच सकते हैं। 2014 के चुनावों में यह आंकड़ा 335 था। यूपीए को 104 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है जो 2014 से 44 ज्यादा है। वहीं, अन्य को 108 सीट मिल सकती है जो पिछले आम चुनाव के मुकाबले 40 कम है। एनडीए का वोट शेयर 7 प्रतिशत बढ़ सकता है।
 
सर्वे में पूर्वोत्तर में राजग को फायदा लेकिन उत्तर भारत में नुकसान : एबीपी न्यूज-सीएसडीएस-लोकनीति के सर्वे के अनुसार एनडीए को पूर्वी राज्य ओडिशा, झारखंड, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों में पहले के मुकाबले अधिक सीटें यानि 71 सीटें मिल सकती हैं। पिछली बार इन्हें 55 सीटें मिली थीं। यहां कुल 142 सीट है. हालांकि, बिहार और झारखंड में थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
वहीं, पंजाब, दिल्ली, यूपी और हरियाणा जैसे उत्तरी राज्यों में एनडीए को नुकसान हो सकता है। उत्तर भारत की कुल 151 सीटों में एनडीए को 116 सीटें मिल सकती हैं। 2014 आम चुनाव में 131 सीटें मिली थी। यूपीए को 15 सीटें मिल सकती हैं जो पहले से 9 ज्यादा है। अन्य का आंकड़ा 9 से बढ़कर 15 हो सकता है।
 
दक्षिण के राज्यों में एनडीए का खराब प्रदर्शन : सर्वे के अनुसार दक्षिण भारत की 132 सीटों में से एनडीए के पाले में 39 सीट जा सकती है। वहीं, यूपीए को जबरदस्त फायदा हो सकता है। सर्वे के अनुसार यूपीए का आंकड़ा 29 से बढ़कर 52 हो सकता है।
 
वोट शेयर में मोदी आगे : एबीपी न्यूज न्यूज-सीएसडीएस-लोकनीति सर्वे के मुताबिक, एनडीए के वोट शेयर में करीब 7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। एनडीए को 45 प्रतिशत, यूपीए तो 27 प्रतिशत और अन्य को 22 प्रतिशत वोट मिल सकता है। 69 प्रतिशत लोग मोदी सरकार के काम को अच्छा या बहुत अच्छा बता रहे हैं।
 
सर्वे के मुताबिक 23 प्रतिशत लोग तीन साल के मोदी के काम को बहुत अच्छा बता रहे हैं। जबकि 46 प्रतिशत लोग अच्छा बता रहे हैं। सिर्फ 9 प्रतिशत लोगों ने खराब और 15 प्रतिशत लोगों ने बहुत खराब बताया है। लोकप्रियता के मामले में भी मोदी काफी आगे निकल चुके हैं। पीएम मोदी 44 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं तो राहुल गांधी महज 9 प्रतिशत लोगों की पसंद।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टेरीजा ने मैनचेस्टर में हुए 'भयावह आतंकी हमले' की निंदा की