मोदी होंगे 'अतुल्य भारत' अभियान का चेहरा

Webdunia
रविवार, 6 नवंबर 2016 (16:08 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 'अतुल्य भारत' अभियान का चेहरा होंगे। पर्यटन मंत्रालय ने अंतत: इस अभियान से अमिताभ बच्चन या किसी अन्य बॉलीवुड सितारे को जोड़ने की योजना टाल टी है। इसी साल आमिर खान को इस अभियान से हटाए जाने के बाद यह स्थान रिक्त है।
 
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब इस अभियान से किसी बॉलीवुड अभिनेता को नहीं जोड़ा जाएगा। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के इस अभियान में पिछले ढाई साल के दौरान मोदी के उन वीडियो फुटेज का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री देश और विदेश में पर्यटन के बारे में बात कर रहे हैं।
 
अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय दो प्रकार के वीडियो रेडियो और ऑडियो के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है। इसमें मोदी देश के विभिन्न स्थानों की विशिष्टता और विविधता की बात कर रहे हैं। फिलहाल मंत्रालय इन फुटेज का चयन कर रहा है। 
 
यह अभियान अगले 40 से 45 दिन में जारी किया जाएगा। भारतीय पर्यटन सीजन की शुरुआत अनुकूल मौसम तथा क्रिसमस की छुट्टियों और नए साल के आगमन की वजह से नवंबर अंत तक शुरू होती है। अधिकारी ने कहा कि इस अभियान का संचालन करने वाली एजेंसी के चयन की प्रक्रिया जारी है। 
 
इससे पहले पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने इस भूमिका के लिए मोदी के व्यक्तित्व के इस्तेमाल की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि 'अतुल्य भारत' अभियान के लिए मोदी सर्वश्रेष्ठ चेहरा हैं। शर्मा ने जोर देकर कहा था कि प्रधानमंत्री जिन देशों की यात्रा पर गए हैं, वहां से भारत में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

JMM की 35 उम्मीदवारों की पहली सूची, हेमंत सोरेन बरहेट से चुनाव मैदान में

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, टंकी भरवाने के पहले जानें ताजा भाव

वाइब्रेंट विंध्य: रीवा में आज प्रदेश की 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, क्षेत्र विकास का नया कीर्तिमान बनाएगा

Weather Updates: दाना तूफान देगा दस्तक, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

यूपी उपचुनाव : कांग्रेस को मिलेगी फूलपुर, बदले में क्या चाहते हैं अखिलेश यादव?

अगला लेख
More