मोदी के मंत्री बोले, रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को देखते ही मार दो गोली

Webdunia
मंगलवार, 17 दिसंबर 2019 (22:58 IST)
बेंगलुरू। नागरिकता (संशोधन) कानून के विरोध में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के बीच केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है।
 
रेल राज्य मंत्री ने हुब्बली में कहा कि यदि कोई व्यक्ति रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है, तब मैं उस राज्य के मुख्यमंत्री से ‘सख्त कार्रवाई’ करने को कहूंगा, ठीक उसी तरह जैसे कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत संघ में हैदराबाद के विलय के दौरान कदम उठाया था।
 
यह पूछे जाने पर कि सख्त कार्रवाई से उनका मतलब क्या है, रेल राज्य मंत्री ने कहा कि सख्त कार्रवाई का मतलब है कि देखते ही गोली मार दी जाए...। दरअसल, संवाददाताओं ने नागरिकता (संशोधन) कानून से जुड़े प्रदर्शनों के चलते रेलवे संपत्ति को पहुंचाए जा रहे नुकसान को रोकने के लिए कदमों के बारे में उनसे पूछा था। जिस पर उन्होंने यह बात कही।
 
 
हाल ही में, नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल में रेल पटरियों को बाधित कर दिया था, कुछ स्टेशनों पर तोड़फोड़ की और रेलवे पटरियों पर आग लगा दी, जिसके चलते रेल सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुईं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

योगी आदित्यनाथ बोले कि पहले जो अशांति फैलाते थे, वे अब बेचैन हैं

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

अगला लेख
More