Hanuman Chalisa

भारत में कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र एक दिन में 150 से ज्यादा बार देखते हैं मोबाइल

Webdunia
रविवार, 20 मई 2018 (17:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र 1 दिन में औसतन 150 से ज्यादा बार अपना मोबाइल फोन देखते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) द्वारा किए गए एक अध्ययन से यह जानकारी मिली है।
 
 
शोध का शीर्षक 'स्मार्टफोन डिपेंडेंसी, हेडोनिज्म एंड पर्चेज बिहेवियर : इंप्लीकेशन फॉर डिजिटल इंडिया इनीशिएटिव' है। इसका अध्ययन 20 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में किया गया। इस दौरान प्रत्येक विश्वविद्यालय के 200 छात्रों से बातचीत की गई।
 
प्रोजेक्ट निदेशक मोहम्मद नावेद खान ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्रों में यह डर होता है कि उनसे कुछ जानकारियां छूट जाएंगी या वे किसी मुद्दे के बारे में अनभिज्ञ रह जाएंगे इसलिए वे 1 दिन में औसतन 150 से ज्यादा बार मोबाइल देखते हैं जिससे उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
 
उन्होंने बताया कि इस शोध के दौरान केवल 26 फीसदी छात्र ही ऐसे थे जिन्होंने बताया कि वे मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य तौर पर बातचीत के लिए ही करते हैं। इसके अलावा इस शोध में शामिल छात्र अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल अन्य उद्देश्यों जैसे सोशल मीडिया, गूगल सर्च या फिर फिल्में देखने के लिए करते हैं।
 
इस अध्ययन में यह बात निकलकर सामने आई है कि कम से कम 14 फीसदी छात्र 1 दिन में 3 या उससे कम घंटे तक मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, वहीं करीब 63 फीसदी छात्र 4 से 7 घंटे तक रोजाना मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। खान ने बताया कि हम यह जानकर स्तब्ध रह गए कि करीब 23 फीसदी छात्र मोबाइल का इस्तेमाल 1 दिन में 8 घंटे से ज्यादा समय तक करते हैं।
 
इस अध्ययन के मुताबिक 80 फीसदी छात्रों के पास अपना मोबाइल फोन है और ज्यादातर छात्र स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें विभिन्न एप डाउनलोड करने सहित अन्य सुविधाएं होती हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने यह शोध किया था और इस शोध को आईसीएसएसआर ने धन मुहैया कराया था। इस शोध का मकसद कॉलेज जाने वाले छात्रों की मोबाइल पर निर्भरता और आदत को समझना था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में बारिश का तांडव: उमरगाम में 35.67 इंच बारिश, वलसाड-डांग जलमग्न, 365 सड़कें बंद

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

LIVE: नीट मामले में सड़क से संसद तक बवाल, भारी हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य आपने बर्बाद किया, धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए

CJP Protest : आख़िर पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

अगला लेख