Hanuman Chalisa

जीत सीआरपीएफ जवानों को समर्पित, भाजपा नहीं मनाएगी जश्न

Webdunia
बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (12:47 IST)
तीनों नगर निकायों में भारी जीत की ओर बढ़ रही भाजपा ने बुधवार को अपनी जीत को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को समर्पित किया है और किसी भी जश्न से दूर रहने का फैसला किया है।
 
चुनावी रुझानों के अनुसार 270 वार्डों में से अधिकतर वार्डों में भाजपा के उम्मीदवार अपने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बढ़त बनाए रहे। इन वार्डों के लिए चुनाव पिछले रविवार को हुए थे।
 
दिल्ली भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि सुकमा में सीआरपीएफ के 25 जवानों की मौत पर हर दिल दर्द से भरा हुआ है और पार्टी चुनावी जीत का जश्न नहीं मनाएगी। उन्होंने कहा कि सुकमा की घटना के चलते हम लोग इस भारी जीत का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर नहीं उतरेंगे। हम इस जीत को सुकमा के शहीदों के चरणों में समर्पित करते हैं। तिवारी ने इस बात पर भी जोर दिया कि एमसीडी चुनाव के नतीजे केजरीवाल सरकार के प्रति एक जनादेश है।
 
उन्होंने कहा कि हम पहले भी यह कहते आ रहे हैं कि एमसीडी चुनाव केजरीवाल सरकार के लिए जनादेश होंगे। अरविंद केजरीवाल अकसर राइट टू रीकॉल का समर्थन किया करते थे और अब ऐसा लगता है कि दिल्ली की जनता ने उन पर इस अधिकार का इस्तेमाल किया है। मतगणना की शुरुआत बुधवार सुबह 8 बजे हुई और भाजपा को तीनों नगर निगमों- एनडीएमसी, एसडीएमसी और ईडीएमसी में बढ़त मिली।
 
कुल 272 वार्डों में से 270 वार्डों के लिए चुनाव 23 अप्रैल को हुआ था। 2 वार्डों में उम्मीदवारों की मौत हो गई थी और मतदान रद्द हो गया था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, राहुल से अखिलेश तक विपक्षी नेताओं से मोदी सरकार से पूछा सवाल

क्यों अलग माना जा रहा है जेन-ज़ी का यह छात्र आंदोलन और कहां चूकी मोदी सरकार?

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का कोर्ट का आदेश, इलाज के लिए बनेगी डॉक्टरों की टीम

गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, नई नियुक्तियां घोषित

छात्रों पर लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, राहुल से अखिलेश तक विपक्षी नेताओं से मोदी सरकार से पूछा सवाल

अगला लेख