देश में 2018-20 में मातृ मृत्यु दर में गिरावट आई, प्रति लाख 130 से घटकर 97 हुई

Webdunia
मंगलवार, 29 नवंबर 2022 (23:41 IST)
नई दिल्ली। भारत के महापंजीयक कार्यालय द्वारा जारी एक विशेष बुलेटिन के अनुसार देश में मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में कमी आई है और 2014-16 में प्रति लाख बच्चों के जन्म पर 130 माताओं की मौत की तुलना में 2018-20 में 97 माताओं की मृत्यु प्रति लाख जन्म हुई। किसी क्षेत्र में मातृ मृत्यु दर इलाके में महिलाओं के प्रसव संबंधी स्वास्थ्य को मापने का आधार है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार की अनेक स्वास्थ्य पहलों को श्रेय दिया। भारत में 2018-20 में मातृ मृत्युदर पर विशेष बुलेटिन के अनुसार किसी क्षेत्र में मातृ मृत्यु दर इलाके में महिलाओं के प्रसव संबंधी स्वास्थ्य को मापने का आधार है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मातृ मृत्यु 1 महिला की गर्भावस्था के दौरान या गर्भपात के 42 दिनों के भीतर होने वाली मृत्यु है, चाहे गर्भावस्था की अवधि और स्थान कोई भी हो। यह गर्भावस्था या इसके प्रबंधन से संबंधित किसी भी कारण से होने वाली मौत है लेकिन दुर्घटना संबंधी कारणों से नहीं।
 
मांडविया ने ट्वीट किया कि 2014-16 में मातृ मृत्यु दर 130 से घटकर 2018-2020 में 97 प्रति लाख जन्म हो गई। गुणवत्तापूर्ण मातृ और प्रसव देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल पहलों ने एमएमआर को नीचे लाने में काफी मदद की है।
 
मातृ मृत्यु दर किसी अवधि में 1 लाख बच्चों के जन्म पर उसी अवधि में होने वाली माताओं की मृत्यु के मामलों की संख्या है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित टिकाऊ विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में वैश्विक मातृ मृत्यु दर को 70 प्रति 1 लाख जन्म से कम करने का लक्ष्य तय किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

Su-30MKI : अब भारत में बनेंगे रूसी युद्धक विमान सुखोई

केजरीवाल की सुरक्षा को खतरा, संजय सिंह ने बताया कौन करेगा रक्षा?

लालू और तेजस्वी की बढ़ीं मुश्किलें, नौकरी के बदले जमीन मामले में अदालत ने किया तलब

लेबनान के पेजर धमाकों से क्या है इसराइल का कनेक्शन?

डिजिटल क्रांति से युवाओं का खेती से पलायन रुकेगा, लाखों नौकरियों का होगा सृजन

अगला लेख
More