Hanuman Chalisa

Navratri में 3 करोड़ रुपए के फूलों से महक रहा है मां वैष्णोदेवी मंदिर

Webdunia
रविवार, 6 अक्टूबर 2019 (19:25 IST)
जम्मू। मां वैष्णोदेवी मंदिर परिसर इन दिनों दिल्ली के गाजीपुर फूलों की मंडी से आए फूलों की खुशबू से महक रहा है। इस नवरात्रि गाजीपुर फूल मंडी से आए गुलाब, डहेलिया, ऑर्किड और गेंदे के फूलों से मंदिर परिसर को सजाया गया है।

मंडी के प्रतिनिधियों ने कहा कि भवन और मुख्य भवन के प्रवेश द्वार को सजाने के लिए करीब 3 करोड़ रुपए के फूलों को 2 बार में भेजा गया है।

त्रिकुट पर्वत में स्थित मंदिर की दिशा में जैसे-जैसे आगे बढ़ते जाते हैं वैसे-वैसे रंगबिरंगे फूलों की महक मन को मोहती जाती है। मंदिर परिसर को त्योहारी रंग देने के लिए इसे फूलों से सजाया गया है।

डहेलिया, गुलाब, ऑर्किड, लिली, मोगरा एसभी फूल एक साथ भवन को रंगीन रूप प्रदान कर रहे हैं। नवरात्रि के दौरान 50,000 से अधिक श्रद्धालु वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए आते हैं।

फूल मंडी के अध्यक्ष विजय सिंह के अनुसार, न सिर्फ वैष्णोदेवी बल्कि कांगड़ा देवी तथा ज्वाला देवी मंदिरों को भी हमारी मंडी के फूलों से सजाया गया है। पिछले कई साल से मंडी से फूल खरीदने की परंपरा चली आ रही है।

मंडी द्वारा दिए गए आंकड़े के अनुसार गुलाब के 18,000 बंडल, जरबेरा के 22,000 बंडल, ऑर्किड के 7,000 बंडल, ऐंथूरियम के 6,000 बंडल, लिली के 10,000 बंडल और गेंदे के फूलों के साथ अन्य फूल 2 बैच में भेजे गए हैं।

भवन को सजाने के लिए 350 से 400 व्यक्तियों को भेजा गया है। प्रतिनिधियों ने बताया कि 25 साल से यह परंपरा चली आ रही है। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

कश्‍मीर में कई जगह फटे बादल, पुंछ और राजौरी में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत, दर्जनभर लापता

MP में UCC बिल को कैबिनेट की मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने बताई बड़ी बातें

अगला लेख