मनीष सिसोदिया का दावा, अगले दो साल में सभी अनधिकृत कॉलोनियों में पाइप से पानी

Webdunia
मंगलवार, 9 मार्च 2021 (21:45 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि शहर की सभी अनधिकृत कॉलोनियों में अगले 2 साल में चरणबद्ध तरीके से पाइप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए दिल्ली जल बोर्ड की योजनाओं और परियोजनाओं के लिए 3,274 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इसमें से 600 करोड़ रुपए 20 किलोलीटर नि:शुल्क जल सब्सिडी के लिए हैं जिनसे हर महीने करीब 6 लाख लाभार्थियों को फायदा होता है। दिल्ली में 1,799 अनधिकृत कॉलोनियां हैं। 
ALSO READ: दिल्ली उच्च न्यायालय ने नए आईटी नियमों पर केंद्र से मांगा जवाब
वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे सिसोदिया ने कहा कि इनमें से 1,622 कॉलोनियां अब जल बोर्ड के पाइप जलापूर्ति नेटवर्क के दायरे में आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 113 कॉलोनियों को छोड़कर चरणबद्ध तरीके से अगले 2 साल में सभी अनधिकृत कॉलोनियों में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इन 113 कॉलोनियों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से अभी अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल नहीं किया है या वे वन क्षेत्र में आती हैं।
 
बजट पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पाइप से आपूर्ति होने वाले पानी तक अब राष्ट्रीय राजधानी के 93 प्रतिशत परिवारों की पहुंच में है। उन्होंने बताया कि 'इंटरसेप्टर सीवर प्रोजेक्ट' (आईएसपी) भी करीब 99 फीसदी तक पूरा हो गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट ने मांगी आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच पर रिपोर्ट

छतरपुर में BJP मेंबर बनने से इनकार करने पर पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा

योगी आदित्यनाथ बोले कि पहले जो अशांति फैलाते थे, वे अब बेचैन हैं

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

अगला लेख
More