पति ने घर बुलाकर किया नाबालिग का रेप, पत्नी ने वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल

Webdunia
शनिवार, 16 जुलाई 2022 (13:26 IST)
बदायूं।  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के फैजगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की का बलात्कार किया और उसकी पत्नी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
ये घटना 12 जुलाई की है। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति ने गांव की ही एक लड़की को बहला-फुसलाकर घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। व्यक्ति की पत्नी ने मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। लड़की से कहा गया कि वो इस बारे में किसी से कुछ भी ना कहे, नहीं तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। 
 
वीडियो वायरल कर दिए जाने की बात से लड़की घबरा गई और उसने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन, फिर भी व्यक्ति ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब पीड़िता के परिवारवालों ने वीडियो देखा तो उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कुछ समय बाद उसने ने पूरी घटना कह सुनाई। इसके बाद माता-पिता पीड़िता को लेकर पुलिस के पास गए और पति-पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। 
 
फैजगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता और उसके परिवारवालों की शिकायत पर पति-पत्नी के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।  

सम्बंधित जानकारी

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

अब चांद पर भारतीयों को उतारने की तैयारी, चंद्र अभियान चंद्रयान-4 को हरी झंडी

Maharashtra : ठाणे में 2 समूहों में हुई झड़प, गणेश विसर्जन के दौरान हुआ पथराव

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

दिल्ली में 2 मंजिला मकान ढहा, 3 लोगों की मौत, 14 घायल

म्यांमार से घुसपैठ और तस्करी पर लगेगी लगाम, 1643 KM लंबी सीमा होगी सील, 31000 करोड़ होंगे खर्च

अगला लेख
More