Live Updates : पंजाब कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी, सिद्धू की करीबी रजिया सुल्ताना ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Webdunia
मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (18:30 IST)
नई दिल्ली। महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर। पल-पल की जानकारी...


06:41 PM, 28th Sep
नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश में इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया। सिद्धू की करीबी मानी जाने वाली रजिया सुल्ताना ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। रजिया ने रविवार को ही मंत्री पद की शपथ ली थी। 

12:19 PM, 28th Sep
-किसानों की मदद के लिए बैंक भी आगे आएं। 
-2 करोड़ से ज्यादा किसानों को क्रेडिट कार्ड
-बीज से बाजार तक बेहतरी के प्रयास किए। 
-गेहूं खरीद केन्द्र की संख्या बढ़ाई। 
-किसानों को 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान। 
-फसलों की नई किस्मों में पौष्टिक तत्व ज्यादा। 
-किसानों की राहत आसान करना हमारा लक्ष्य।
-फसल खरीद प्रक्रिया आसान की गई। 

12:18 PM, 28th Sep
-पीएम मोदी ने कहा, फसल की विशेष किस्में आपात स्थिति में भी उगेंगी। 
-यूरिया की नीम कोटिंग से किसानों को फायदा हुआ है। 
-किसानों को ऊर्जादाता भी बनाया जा रहा है। 
-85 हजार करोड़ की फसलें खरीदी गईं। 
-किसानों की राह आसान हो इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। 
 

12:13 PM, 28th Sep
-पीएम मोदी ने कहा कि वैज्ञानिक सहायता से खेती होगी समृद्ध। 
-खेती और किसानों को संरक्षण और सुरक्षा कवच।  
-35 फसलों की नई किस्में देश को समर्पित। 
-आईसीएआर ने फसलों की नई किस्मों को विकसित किया है। 
-किस किस्म कम पानी वाले इलाकों के लिए। 
-11 करोड़ जमीन हेल्थ कार्ड जारी किए गए। 

12:11 PM, 28th Sep
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान आंदोलन के बीच किसानों से संवाद करते हुए कहा कि...
 
-देश को मिली 35 नई फसलों की वैरायटी।
-पोषणयुक्त बीजों पर सरकार का फोकस।
-किसान सम्मान निधि से छोटे किसानों को लाभ। 
-किसानों की छोटी जरूरत भी हमारी प्राथमिकता। 
-किसानों की राह आसान हो इसके लिए हर कोशिश की जा रही है।  
 

11:10 AM, 28th Sep
-जम्मू कश्मीर के उड़ी में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को किया ढेर
-सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को जिंदा पकड़ा।
-मुठभेड़ में 4 सुरक्षा कर्मी घायल।

11:08 AM, 28th Sep
-चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों में 30 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। मतों की गिनती दो नवंबर को होगी।
-केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों के 30 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।

10:04 AM, 28th Sep
-कोरोनावायरस के नए मामलों में भारी गिरावट, 24 घंटे में 18,795 नए केस, 26,030 रिकवर, 179 की मौत
-देश में 201 दिनों में सबसे कम नए कोरोना केस
-महामारी से अब तक मृतक संख्या बढ़कर 4,47,373 हुई, 2,92,206 एक्टिव केस।

08:45 AM, 28th Sep
-आज कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी
-पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर करीब 3 बजे दोनों युवा नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।
 

08:43 AM, 28th Sep
-फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
-डीजल की कीमतों में 50 से 53 पैसे का इजाफा हुआ है। वहीं पेट्रोल के दाम 20 से 21 पैसे बढ़े हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Ground Report : तिरुपति के लड्डू प्रसाद में पशु चर्बी वाला घी, कमीशन के लालच में आस्था से खिलवाड़, क्या है सच

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

अगला लेख
More