झारखंड : राशन की दुकानों में अनियमितता के आरोप में 20 डीलरों का लाइसेंस रद्द

Webdunia
सोमवार, 13 मार्च 2023 (09:16 IST)
रांची, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य की राशन की दुकानों के औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं के आधार पर जहां 17 दुकानें रद्द कर दी गई हैं वहीं 20 डीलरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, राशन की 202 दुकानों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

झारखंड सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जिला स्तर पर नियुक्त पदाधिकारियों द्वारा किये गये औचक निरीक्षण के आधार पर हजारीबाग में राशन की तीन अनुज्ञप्ति रद्द की गयी जबकि 17 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। विज्ञप्ति के अनुसार, लोहरदगा की 13 दुकानों की अनुज्ञप्ति रद्द की गयी एवं 19 राशन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सरायकेला- खरसावां में पांच दुकानों को निलंबित किया गया एवं 22 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

विज्ञप्ति के अनुसार, रांची में 14 दुकानों को कारण बताओ नोटिस निर्गत हुआ। निरीक्षण के दौरान मुख्यरूप से राशन कार्ड, वितरण, अनाज उठाव, कार्ड धारियों की संख्या, स्टॉक, मिलान पंजी एवं आधिकारिक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।
by navin rangiyal (भाषा)

Related News

Show comments

जरूर पढ़ें

RAW ने रची पन्नू की हत्या की साजिश, अमेरिका के आरोपों में कितना दम, कौन हैं विकास यादव, जिन्हें FBI ने घोषित किया वांटेड

झारखंड के 'राहुल गांधी' को देखकर हर कोई हैरान, अपने नेता से मुलाकात की आस

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

बिश्नोई समाज की मांग, सलमान माफी मांगें, पिता सलीम बोले- किससे मांगें माफी

शनिवार को 30 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी, इस हफ्ते 70

सभी देखें

नवीनतम

Bihar : बांका में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जताया शोक

शर्मनाक! मप्र के शिवपुरी में 9 वर्षीय बच्‍ची से कचरा बीनने वाले ने किया दुष्‍कर्म

Maharashtra Election : MVA का बड़ा आरोप, BJP ने हजारों वैध मतदाताओं के हटवाए नाम

Chhattisgarh में ITBP पर नक्‍सली हमला, IED विस्फोट से 2 जवान शहीद, 2 घायल

Gyanvapi Case : ज्ञानवापी मामले की सुनवाई हुई पूरी, 5 दिन बाद आएगा फैसला

अगला लेख
More