Petrol Diesel Prices: पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के दाम, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 24 जून 2024 (10:06 IST)
Petrol-Diesel Prices: भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने सोमवार, 24 जून के लिए पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दाम अपडेट होते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर घरेलू बाजारों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय होती हैं। यही कारण है कि देश में हर रोज ईंधन की कीमतें अपडेट होती हैं।

ALSO READ: क्या GST के दायरे में आएगा पेट्रोल, वित्त मंत्री सीतारमण ने दिया बड़ा बयान
 
गोवा और कर्नाटक में बढ़े थे दाम : गत दिनों गोवा में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने राज्य के लिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए थे। आज 24 जून को देशभर के अलग-अलग शहरों में ईंधन के दामों को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम?

ALSO READ: Petrol Diesel Price: गोवा में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े, जानें अन्य राज्यों के ताजा भाव
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: तेल कं‍पनियों ने जारी किए पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जानें क्या हैं नई कीमतें
 
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : नोएडा में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36, पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76 और गोवा में पेट्रोल 96.45 और डीजल 88.22 रुपए प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को लग सकता है तगड़ा झटका

ATM से निकला कटा-फटा नोट तो किसकी जिम्मेदारी, कैसे बदलवा सकते हैं, बैंक करे मना तो क्या है RBI का नियम

EPFO की पेंशन से जुड़ी बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बड़े नियम में किया बदलाव

इस Eye Drop से 15 मिनट में चश्‍मा हटने का दावा, असर सिर्फ 4 घंटे, इस दावे पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर

बुलडोजर पर भिड़े CM योगी और अखिलेश, किसने क्या कहा?

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या निजी दुश्‍मनी के चलते हुआ आर्यन का मर्डर, आर्यन के पिता से क्‍या बोले जेल में बंद आरोपी?

Jio Anniversary Offer: 8वीं सालगिरह पर Jio users को चुनिंदा रिचार्ज पर मिलेगा रुपए 700 तक का फायदा

मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव BJP से नाराज, समाजवादी पार्टी के संपर्क में

UP: बगैर वीजा के भारत में दाखिल हो रहे 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मोहम्मद यूनुस ने चेताया, भारत में बैठकर बांग्लादेश पर राजनीतिक टिप्पणियां न करें हसीना

अगला लेख
More