लालू यादव की भविष्यवाणी, अगस्त में गिर सकती है नरेन्द्र मोदी सरकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (18:33 IST)
Modi government may fall in August 2024: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ‘कमजोर’ है और अगले महीने की शुरुआत में ‘गिर’ सकती है। प्रसाद ने राजद के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह दावा किया। पार्टी के 28 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
मोदी सरकार कमजोर : लालू प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार कमजोर है। यह कभी भी गिर सकती है। यह अगस्त में गिर सकती है। इस दौरान लालू के छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने का आग्रह करते हुए कहा कि हाल के लोकसभा चुनावों में राजद ने 5 साल पहले की तुलना में अपनी सीटों की संख्या और वोट प्रतिशत में सुधार किया है।
 
प्रसाद ने कहा कि हम काफी समय से बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी रहे हैं। कई अन्य पार्टियों के विपरीत हमने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया। उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय में की, जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अधिकतर नेता भाजपा के एक कार्यक्रम में थे, जहां बिहार से नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों को सम्मानित किया जा रहा था।

भाजपा ने कहा मतिभ्रम : प्रसाद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने राजद सुप्रीमो पर ‘मतिभ्रम’ का आरोप लगाया और कहा कि वह ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ देख रहे हैं। राय ने कहा कि लोगों ने मोदी को वोट दिया है, जो अब रिकॉर्ड तीसरी बार सत्ता में हैं। उनके नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में, बिहार में राजग विपक्ष को हराना जारी रखेगा। लोकसभा चुनावों में भाजपा बहुमत से चूक गई और उसने जदयू जैसे सहयोगी दलों की मदद से केंद्र में नई सरकार का गठन किया। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान में जनाजों में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी और बैटरी फट रहे, 20 मौतें, 450 घायल

फोन की जगह पेजर क्यों इस्तेमाल करता है हिज्बुल्लाह

Weather Updates: 300 गांव डूबे, बिहार में 274 स्कूलें बंद, UP समेत देशभर के राज्यों में बाढ़

US President Election 2024: क्यों ट्रंप पर भारी पड़ रहीं कमला हैरिस, सर्वे का सच

क्या है इजराइल की यूनिट-8200 जिसने लेबनान में बिछा दीं लाशें ही लाशें?

अगला लेख
More