Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सरकार गिरी, अब क्या होगा कर्नाटक में?

हमें फॉलो करें सरकार गिरी, अब क्या होगा कर्नाटक में?
, मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (19:59 IST)
एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जदएस-कांग्रेस सरकार गिरने के बाद अब एक सवाल उठ रहा है कि अब राज्य में राजनीतिक समीकरण क्या होंगे? क्या एक बार फिर भाजपा नेता येदियुरप्पा मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे या फिर राज्य में नए सिरे से चुनाव होंगे?
 
दरअसल, कुमारस्वामी सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाए। विश्वासमत पर वोटिंग के दौरान उनके पक्ष में 99 वोट पड़े, जबकि उनके विरोध में 105 वोट पड़े। वोटिंग के दौरान 19 विधायक अनुपस्थित रहे, जबकि स्पीकर ने वोट नहीं डाला।
 
इस बीच, खबर यह है कि भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं और राज्यपाल उन्हें एक बार फिर सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं। 
 
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी थी, लेकिन शपथ लेने के बाद वे सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाए थे। उस समय मात्र दो दिन ही मुख्‍यमंत्री पद की कुर्सी पर रहे थे। इससे पहले भी वे दो बार बहुत ही कम-कम समय के लिए मुख्‍यमंत्री रहे थे। 
 
विश्वासमत गिरने के बाद कुमारस्वामी जल्द ही राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप देंगे। हालांकि अगली सरकार के गठन तक वे कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री के रूप में बने रहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक का नाटक खत्म, कुमारस्वामी सरकार गिरी