पाक में अशांति के लिए भारत जिम्मेदार नहीं: रिजिजू

Webdunia
बुधवार, 8 मार्च 2017 (08:44 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि भारत पाकिस्तान से आने वाले आतंकवाद का शिकार है और पाकिस्तानी मंत्री के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि भारत पड़ोसी देश में अशांति फैला रहा है। उन्होंने कहा, भारतीय बल कभी भी बिना उकसावे के किसी पर गोली नहीं चलाते।
 
गृह राज्य मंत्री ने कहा, 'भारत और अफगानिस्तान दोनों पाकिस्तान से आने वाले आतंकवाद के पीड़ित हैं।' रिजिजू का यह बयान पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की उस टिप्पणी के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान में अशांति फैलाने के लिए भारत और अफगानिस्तान ने हाथ मिला लिया है।
 
आसिफ ने कहा कि भारत द्वारा कथित तौर पर बिना उकसावे के गोलीबारी और नियंत्रण रेखा पर संघषर्विराम के उल्लंघन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन आरोपों पर जवाब देते हुए रिजिजू ने कहा कि भारतीय बल कभी भी बिना उकसावे के गोली नहीं चलाता। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

महराष्ट्र में NCP के 38 उम्मीदवार घोषित, अजित पवार बारामती से लड़ेंगे चुनाव

कौन हैं Tulsi Gabbard, US की पहली हिंदू सांसद, अब Kamala Harris के खिलाफ देंगी Donald Trump का साथ

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पराली जलाने पर 3 सरकारों को लगाई फटकार

कर्नाटक में विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा नेता योगीश्वर कांग्रेस में शामिल

Live : वायनाड में प्रियंका गांधी का रोड शो, भाई राहुल और पति रॉबर्ट वाड्रा भी साथ

अगला लेख
More