Hanuman Chalisa

9 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, यात्रियों के लिए किया बेहतर इंतजाम का बंदोबस्त

Webdunia
बुधवार, 8 मई 2019 (19:58 IST)
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।
 
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की अगवानी की तैयारी पूरी कर ली गई है। पर्याप्त मात्रा में राशन केदारपुरी पहुंचा दिया गया है और यात्रियों के रहने की समुचित व्यवस्था की गई है इसके लिए 300 टेंट लगाए गए हैं और स्थानीय युवाओं को 250 टेंट लगाने की अनुमति दी गई है। 9 मई से केदारनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे।
 
10 स्थानों पर अलाव के भी इंतजाम किए गए हैं और दवाइयों का पर्याप्त इंतजाम कर लिया गया है। विद्युत, पेयजल और संचार सेवा को बहाल कर दिया गया है। बीएसएनएल व अन्य निजी कंपनियों ने भी अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।
 
केदारनाथ पैदल मार्ग पर हिमस्खलन का खतरा : उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग के 4 स्थानों पर 20 फुट से अधिक बर्फ कटने से हिमस्खलन का खतरा है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि यहां सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। भैरवनाथ मंदिर के रास्ते से बर्फ हटा दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि कपाट खुलने वाले दिन बड़ी संख्या में यात्रियों के केदारनाथ पहुंचने की संभावना है।
 
घिल्डियाल ने बताया कि सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूट मेडिकल सर्विस के 15 सदस्यीय दल को केदारनाथ के लिए रवाना किया। यह दल ढाई महीने सेवाएं देगा।

सिक्स सिग्मा की 3 एम्बुलेंसें गौरीकुंड व सोनप्रयाग में उपलब्ध रहेंगी। सिक्स सिग्मा के डायरेक्टर डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि दल में 6 कार्डियोलॉजिस्ट हैं। यहां यात्रियों को सबसे ज्यादा हार्ट संबंधी दिक्कतें आती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख