Hanuman Chalisa

सीपीआई ने कन्हैया कुमार को बनाया राष्ट्रीय काउंसिल का सदस्य

Webdunia
सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (11:29 IST)
नई दिल्ली। एस. सुधाकर रेड्डी को तीसरी बार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का महासचिव चुना गया है। रविवार को कोल्लम में पार्टी की 23वीं बैठक में रेड्डी को पार्टी का महासचिव चुना गया, वहीं जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को पार्टी ने राष्ट्रीय काउंसिल में बतौर 125 सदस्य के रूप में चुना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सी. दिवाकरन, सत्यन मोकेरी, सीएन चन्द्रन और कमला सदानंदन को पार्टी ने राष्ट्रीय काउंसिल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
 
सीपीआई की राष्ट्रीय काउंसिल से बाहर किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए दिवाकरन ने कहा कि पार्टी में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है, मैं किसी के समर्थन से पार्टी में कोई पद हासिल नहीं करना चाहता हूं। पार्टी के राज्य सचिव कनम राजेन्द्रन ने दिवाकरन को काउंसिल से बाहर किए जाने वाले फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि नई काउंसिल का गठन सर्वसम्मति से किया गया है। पार्टी के संविधान के अनुसार काउंसिल में कम से कम 20 नए सदस्य होने चाहिए। राजेन्द्रन को पार्टी ने एक बार फिर से सचिव चुना गया है।
 
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहा कि लेफ्ट सेक्यूलर फ्रंट का गठन भाजपा को हराने के लिए किया जाएगा। मोदी सरकार ने ऐसी आर्थिक नीतियों को लागू किया जिसने देश की आम जनता को लूटा है। मोदी सरकार ने देश के लोकतांत्रिक व सेक्यूलर मुल्यों को बर्बाद कर दिया है, लिहाजा इस सरकार के खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या आहत है… रामलला के घर 'लूट' ने आस्था को घायल किया, सरयू किनारे गूंज रहा एक ही सवाल— 'अब न्याय कब?'

दान की गणना पर चंपत राय ने उठाए सवाल! आखिर किस पर साधा निशाना

गुजरात के गोसाबारा तट से 30.67 लाख की चरस जब्त, नवा बंदर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ईरान ने जारी किया अयातुल्ला खामेनेई के घर पर हमले का वीडियो, मलबे में तब्दील दिखा पूरा परिसर

LIVE: भारी बारिश से दिल्ली की पानी-पानी, रोहिणी में इमारत गिरने से 4 की मौत

अगला लेख