Hanuman Chalisa

कौन हैं के. परासरण जिन्‍हें पूरे देश में कहा जा रहा ‘श्रीराम के हनुमान’

नवीन रांगियाल
जब अयोध्‍या में राम जन्‍मभूमि‍ का पूजन हो रहा था तो देशभर से आ रही खुशी की तस्‍वीरों में एक तस्‍वीर ऐसी थी, जिसमें एक शख्‍स अयोध्‍या के दृश्‍य को ठीक वैसे ही देख रहा था, जैसे हनुमान जी भगवान श्रीराम को पूरी आस्‍था और श्रद्धा के साथ नि‍हारते हैं।

यह तस्‍वीर है राम जन्‍मभूमि‍ का पक्ष रखने वाले और अदालत में यह प्रकरण लडने वाले वरि‍ष्‍ठ वकील के परासरण का।

जिस वक्‍त हजारों लोग अयोध्‍या में मौजूद थे और लाखों लोग टीवी पर इस एति‍हासि‍क दिन के गवाह बन रहे थे उस वक्‍त के परासरण अपने घर पर परिवार के साथ टीवी पर राम जन्‍मभूमि का पूजन देखकर भावुक हो रहे थे। देखते ही देखते उनकी यह तस्‍वीर पूरे देश में वायरल हो गई। ट्वि‍टर से लेकर फेसबुक और अन्‍य सोशल मीडिया पर वे छा गए। इस तस्‍वीर में उनका पूरा परिवार हाथ जोड़कर अयोध्‍या में भूमि पूजन का आयोजन देख रहा है।

आइए जानते हैं आखि‍र कौन हैं के परासरण? 
सुप्रीम कोर्ट में राम जन्‍मभूमि‍ का मुकदमा जिताने वाले वरिष्ठ वकील के परासरण का पूरा नाम केशव अय्यंगार परासरण है। उनकी अध्यक्षता में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया गया था। 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' ट्रस्ट के कार्यालय का पता ग्रेटर कैलाश स्थित परासरण का दफ्तर ही है। परासरण वही वकील हैं, जो 92 साल की उम्र में भी सुप्रीम कोर्ट में घंटों खड़े रहकर राम मंदिर के लिए बहस करते और दलील देते थे। इसी कारण वे सुर्खियों में आए थे। हालांकि अब उन्‍हें पूरा देश जानने लगा है।

के परासरण कांग्रेस की प्रियंका गांधी के लिए भी केस लड़ चुके हैं। साल 1997 में तीस हजारी कोर्ट में प्रियंका की ओर से उन्होंने केस लड़ा था। तब एक व्यक्ति ने याचिका दायर की थी कि रॉबर्ट वाड्रा से शादी होने से पहले ही प्रियंका की शादी उसके साथ हो चुकी है।

इसके साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने उन्‍हें पद्म भूषण से नवाजा था। जबकि मनमोहन सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण दिया और राज्यसभा के लिए नॉमिनेट भी किया। 2019 में ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के द्वारा उन्हें मोस्ट एमिनेंट सीनियर सिटीजन अवॉर्ड दिया गया था। के परासरण 1927 में तमिलनाडु के श्रीरंगम में पैदा हुए थे। उनको वकालत विरासत में मिली। उनके पिता भी वकील थे।

परासरण ने साल 1958 में वकालत की प्रैक्टिस शुरू की थी। तब से लेकर अब तक कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन परासरण सबके भरोसेमंद वकील बने रहे। इसीलिए उन्‍हें इंडियन बार का पितामह कहा जाता है। वे हिंदू शास्त्रों के विद्वान हैं और दो बार देश के अटॉर्नी जनरल रह चुके हैं। राम अयोध्‍या  मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि अंतिम सांस लेने से पहले वह इस केस में पूरा न्याय चाहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

बागी हुए ट्रंप के सांसद, अमेरिकी सीनेट में ईरान जंग के खिलाफ प्रस्ताव पास

LIVE: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ सांसद, पुणे में राजा रघुवंशी जैसा कांड, नीरव मोदी लौटाएगा 100 करोड़ के हीरे

लंदन हाईकोर्ट से नीरव मोदी को बड़ा झटका,100 करोड़ के हीरे लौटाने का आदेश, बैंक ऑफ इंडिया की बड़ी जीत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

अगला लेख