जजों की वेतन वृद्धि को मंत्रिमंडल की मंजूरी

Webdunia
बुधवार, 22 नवंबर 2017 (17:04 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के नये वेतनमान के लिए संबद्ध कानूनों में संशोधनों को बुधवार को मंजूरी दे दी।
 
इस फैसले से उच्चतम न्यायालय के 31 और उच्च न्यायालयों के 1079 वर्तमान न्यायाधीशों के साथ-साथ करीब ढाई हजार अवकाश प्राप्त न्यायाधीशों को भी लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ वेतनमान 1 जनवरी 2016 से लागू होगा। कानूनों में संशोधन के लिए संसद के अगले सत्र में विधेयक पेश किए जाएंगे। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की यहां हुई बैठक में इस आशय की मंजूरी दी गई। बैठक के बाद विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इसके लिए उच्चतम न्यायालय न्यायाधीश (वेतन एवं सेवा की शर्तें) कानून 1958 और उच्च न्यायालय न्यायाधीश (वेतन एवं सेवा की शर्तें) कानून 1954 में संशोधन की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि संसद के अगले सत्र में दोनों कानूनों में संशोधनों के लिए विधेयक लाए जाएंगे। बकाया वेतन तथा भत्तों का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा। 
 
प्रसाद ने बताया कि व्यय विभाग की सिफारिश पर विधि एवं न्याय मंत्रालय ने नये वेतनमान का प्रारूप तैयार किया था। इसके लिए संबद्ध पक्षों से गहन परामर्श किया गया था। मंत्रालय द्वारा तैयार प्रारूप को आज मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More