संख्या के मामले में कुछ ही देशों से पीछे है भाजपाई

Webdunia
गुरुवार, 29 अगस्त 2019 (23:01 IST)
नई‍ दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दुनिया में केवल 8 ही देश ऐसे है जिनकी जनसंख्या भाजपा सदस्यों से ज्यादा है। उल्लेखनीय है कि दुनिया में इस समय कुल 195 देश है। इनमें से 193 देश संयुक्त राष्‍ट्र की सूची में शामिल है।
 
नड्डा ने कहा कि पहले हमारी 11 करोड़ की सदस्यता थी। इस बार सदस्यता अभियान से 5 करोड़ 81 लाख 34 हजार 242 लोगों की सदस्यता ऑनलाइन माध्यम से आई है। जो पिछली सदस्य संख्या का पचास प्रतिशत से ज्यादा है।
 
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि 62,35,967 लोगों की ऑफलाइन माध्यम से सदस्यता आई है। जहां सर्वर वीक था वहां हम डिजिटल रूप से डाटा कैप्चर नहीं कर पाए हैं। ये सारी संख्या हम जोड़ लें तो ये सारी संख्या 7 करोड़ के आसपास हो जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान तो समाप्त हो गया है, लेकिन हमारी मेम्बरशिप प्रक्रिया चलती रहेगी।
अब सितंबर में Active members बनाने का अभियान शुरू होगा।
 
नड्डा ने कहा कि बूथ का चुनाव हमारे यहां 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा, नवंबर में जिला इकाइयों का चुनाव होगा और उसके बाद राज्य के चुनाव होंगे। संगठन का राष्ट्रीय स्तर का चुनाव दिसंबर में होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

बिगड़ी बात सुधारकर रिश्ते दुरुस्त करना चाहते हैं भारत-मालदीव

गडकरी ने बताया, क्या है लोकतं‍त्र की सबसे बड़ी परीक्षा?

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

अगला लेख
More