Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

राम माधव और जयंत सिन्हा ने मोदी की तुलना विवेकानंद से की

हमें फॉलो करें राम माधव और जयंत सिन्हा ने मोदी की तुलना विवेकानंद से की
नई दिल्ली , बुधवार, 11 जनवरी 2017 (07:49 IST)
नई दिल्ली। भाजपा महासचिव राम माधव और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद से करते हुए कहा कि दोनों साहस और आशा पैदा करने जैसे समान गुण साझा करते हैं।
 
सिन्हा ने एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा, 'ऐसा क्यों है कि हम स्वामी जी को बहुत प्रेरणादायी मानते हैं? मुझे लगता है कि इसके तीन पहलू हैं। पहला वह बहुत मानवीय थे..वह सार्वभौमिक भी थे। कई मायनों में वह एक वैश्विक नेता के तौर पर देखे गए होंगे।'
 
उन्होंने कहा, 'हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमारे एक ऐसा प्रधानमंत्री हैं जो वही गुण रखते हैं और हमें आशा से ओतप्रोत करते हैं।'
 
इस कार्यक्रम में माधव ने मोदी की तुलना सीधे तौर पर स्वामी विवेकानंद से नहीं की, लेकिन कहा, 'वह (स्वामी विवेकानंद) निर्भीक थे..वह साहसी थे..नरेंद्र दास और साहस के बीच कुछ निहित संबंध हैं।' (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे अर्जुन रामपाल!