भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, हजारों यात्री फंसे

Webdunia
शनिवार, 9 नवंबर 2019 (21:14 IST)
बनिहाल/जम्मू। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताजा भूस्खलन होने की घटना के कारण विभिन्न स्थानों पर हजारों यात्री फंसे रहे।
 
अधिकारियों ने बताया कि 270 किमी लंबा यह राजमार्ग विभिन्न स्थानों पर भारी हिमपात और भूस्खलन के कारण दो दिनों तक बंद रहने के बाद आज सुबह दोबारा खोला गया था।
 
यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, राजमार्ग पर माहर के पास रामबन उपनगर से दो किमी दूर अपराह्न दो बजे के आसपास भारी भूस्खलन हुआ जिससे सड़क बंद करनी पड़ी।
 
अधिकारियों के अनुसार तुरंत ही सफाई अभियान चलाया गया लेकिन मलबा इतना अधिक था कि यातायात के लिए सड़क को रविवार को ही खोला जा सकेगा।
 
उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह हल्के वाहनों को जम्मू और श्रीनगर दोनों तरफ जाने की अनुमति दी गयी थी, लेकिन ताजा भूस्खलन से हजारों यात्री फंस गए हैं।
 
घाटी में इस साल की पहली बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए गुरुवार को बंद कर दिया गया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती जिलों पुंछ और रजौरी को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड को चौथे दिन शनिवार को बंद रखा गया था। शोपियां में पीर की गली के पास भारी बर्फबारी के बाद सड़क को बुधवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

अरविंद केजरीवाल ने 10 साल बाद दिल्ली में फिर चला मास्टर स्ट्रोक?

जानिए MP और छत्तीसगढ़ को दी गईं PM Modi की 10 बड़ी सौगातें

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर पहाड़ का मलबा गिरा, मालगाड़ी हुई बेपटरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिन से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कौन बनेगा दिल्ली का CM, आज शाम को राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में होगा फैसला

अगला लेख
More