इस बार बिना श्रद्धालुओं की भागीदारी के निकल सकती है जगन्नाथ रथयात्रा

Webdunia
सोमवार, 22 जून 2020 (12:30 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय कोविड-19 (Coronavirus) वैश्विक महामारी के चलते इस वर्ष की भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा पर रोक लगाने के अपने 18 जून के आदेश में सुधार का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई करने पर सहमत हो गया है।
 
अदालत के इस रुख के बाद माना जा रहा है कि इस बार रथयात्रा बिना श्रद्धालुओं की भागीदारी के निकल सकती है। ओडिशा सरकार ने कुछ प्रतिबंधों के साथ पुरी रथयात्रा के आयोजन के उच्चतम न्यायालय के मत का समर्थन किया है।
 
केंद्र सरकार ने भी उच्चतम न्यायालय में पुरी रथ यात्रा मामले का उल्लेख किया और कहा कि लोगों की भागदारी के बिना इसके आयोजन की अनुमति दी जा सकती है।
 
उल्लेखनीय है कि यात्रा पर रोक के खिलाफ एक मुस्लिम छात्र आफताब हुसैन ने अपनी याचिका में कहा कि पुरी शहर को पूरी तरह से बंद कर मंदिर के पुजारी और सेवकों की तरफ से ही रथयात्रा निकाली जा सकती है। इस तरह यात्रा की परंपरा टूटने से बचाया जा सकता है।
 
याचिका के मुताबिक मंदिर में 1172 सेवक हैं। इन सभी का कोविड-19 टेस्ट किया जा चुका है, जो निगेटिव आया है। तीनों रथ खींचने के लिए 750 लोगों की आवश्यकता होती है और मंदिर के पास 1172 सेवक हैं। ये लोग ही रथों को खींचकर गुंडिचा मंदिर तक ले जा सकते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

अगला लेख
More