विमान में लगे ISIS के समर्थन में नारे, मुंबई में आपात लैंडिंग

Webdunia
गुरुवार, 28 जुलाई 2016 (11:31 IST)
मुंबई। दुबई से कोझीकोड आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को कथित तौर पर एक यात्री के अशिष्ट व्यवहार के चलते आपात स्थिति में मुंबई में उतारा गया।
मुंबई हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि दुबई से कोझीकोड आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को यात्री के अशिष्ट व्यवहार के चलते गुरुवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर आपात स्थिति में मुंबई में उतारा गया। 
 
उन्होंने बताया कि यात्री को उतारने के बाद विमान एक बार फिर 10 बजकर 50 मिनट पर अपने तय गंतव्य के लिए रवाना हो गया। हवाई अड्डा पुलिस ने कहा कि एक यात्री को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
 
हालांकि अधिकारी ने उस खबर को खारिज कर दिया जिसमें यात्री के आईएसआईएस के समर्थन में नारे लगाने की बात कही गई थी। हिरासत में लिए गए यात्री की जानकारी अभी नहीं दी गई है।
 
इंडिगो एयरलाइंस ने अपने बयान में यात्री के अशिष्ट व्यवहार के कारण विमान के मुंबई में उतारे जाने की पुष्टि की। एयरलाइंस ने कहा कि विमान के उतरने से थोड़ी देर पहले सीट संख्या 5 डी पर बैठे यात्री ने अचानक चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। इस यात्री के साथ उसका भाई भी था।
 
इंडिगो ने बयान में कहा कि इसके बाद वह यात्रियों के लिए खाने-पीने का सामान लाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ी पर कूदकर जा बैठा। चालक दल के सदस्यों ने अपने प्रमुख और कैप्टन-इन-कमांड को इसकी जानकारी दी। 
 
उन्होंने बताया कि चालक दल ने यात्री से विनम्रता से अनुरोध किया कि वह अपनी जगह पर लौट जाए जिसके बाद पहले तो वह मान गया लेकिन उसके तुरंत बाद वहां से उतरते ही उसने अन्य यात्रियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। 
 
एहतियाती कदम उठाते हुए कैप्टन ने तुरंत ही हवाई यातायात नियंत्रण और सुरक्षा स्टाफ को स्थिति की जानकारी दी। एयरलाइन ने कहा कि एहतियाती तौर पर विमान को मुंबई हवाई अड्डे पर उतारा गया, जहां आगे की जांच के लिए यात्री को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया। मामले की जांच अब स्थानीय प्राधिकारियों के हाथ में है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

अगला लेख
More