LAC : सेना अध्यक्ष का चीन को कड़ा संदेश- बर्दाश्त नहीं की जाएगी गलत हरकत, आर्मी ने शिफ्ट कर दिए 35 हजार सैनिक

Webdunia
रविवार, 15 मई 2022 (20:02 IST)
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने चीनी सीमा पर बढ़ते खतरे के मद्देनजर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इसके लिए भारतीय सेना की 6 डिवीजनों को स्थानांतरित कर दिया है जो पहले आतंकवाद विरोधी भूमिकाओं में और पाकिस्तान के मोर्चे की देखभाल करने के लिए तैनात थी। 
 
भारतीय थल सेना के नए अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने हाल ही में वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर चीन को साफ संदेश दे दिया था कि गलत हरकत बर्दाश्त नहीं होगी। इसी कड़ी में भारतीय सेना ने लद्दाख सेक्टर से सेना के छह डिवीजन सैनिकों को वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास स्थानांतरित कर दिया है। एएनआई की खबर के मुताबिक चीन सीमा पर अब तक 35 हजार सैनिक शिफ्ट किए जा चुके हैं। 
 
खबरों के मुताबिक इनमें से कुछ सैनिक आतंकवाद विरोधी भूमिकाओं में सक्रिय थे। राष्ट्रीय राइफल्स से एक डिवीजन को भी जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद विरोधी भूमिकाओं से हटा दिया गया था और अब इन्हें पूर्वी लद्दाख सेक्टर में तैनात किया गया है।

इसी तरह तेजपुर स्थित गजराज कोर के तहत असम स्थित एक डिवीजन को उग्रवाद विरोधी भूमिका से हटा दिया गया है। अब इसका काम पूर्वोत्तर में चीन की सीमा की देखभाल करना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा चुनाव के लिए BJP की अंतिम लिस्ट जारी, कांग्रेस ने किया 40 उम्मीदवारों का ऐलान

करोड़ों का सोना बरामद करते हुए 4 बदमाश गिरफ्तार, सर्राफ के यहां हुई डकैती का हुआ खुलासा

अजान से 5 मिनट पहले बंद होंगे दुर्गा पांडाल के म्यूजिक सिस्टम, बांग्लादेश में अंतरिम सरकार ने दिखाया रंग

क्या ममता बनर्जी ने की थी पैसे की पेशकश, महिला डॉक्टर के पिता ने बताया सच

MP: वन शहीद दिवस पर वन राज्यमंत्री अहिरवार ने वन शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख
More