गगनयान महज शुरुआत, भारत की योजना अंतरिक्ष में निरंतर मानव उपस्थिति की : जितेंद्र सिंह

Webdunia
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (17:45 IST)
बेंगलुरु। भारत ने अंतरिक्ष में इंसानों की निरंतर उपस्थिति की योजना बनाई है और इस संबंध में नीतिगत ढांचा तथा दीर्घकालिक रोडमैप तैयार किए जा रहे हैं। अंतरिक्ष विभाग ने मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता के सफल प्रदर्शन तथा अंतरिक्ष में निरंतर इंसान की मौजूदगी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राष्ट्रीय प्रयास की परिकल्पना तैयार की है।
ALSO READ: पीएम बोले, नीतियों को उदार बनाने का फैसला आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम
पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि 2022-23 में निर्धारित मानवरहित मिशन के पूरा हो जाने के बाद भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान यान 'गगनयान' शुरू किया जाएगा। अपने बजट भाषण में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि पहला मानवरहित प्रक्षेपण इस साल दिसंबर में होना है।
ALSO READ: दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच छिड़ा वाकयुद्ध, लगाए आरोप-प्रत्यारोप
अंतरिक्ष विभाग ने लोगों के सुझाव लेने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वेबसाइट पर अंतरिक्ष में इंसान संबंधी भारत की नीति-2021 नामक मसौदा तथा उसके क्रियान्वयन संबंधी दिशा-निर्देश एवं प्रक्रियाएं डाली हैं। इसरो इसी विभाग के अंतर्गत आता है।
 

विभाग का मानना है कि बहुविषयक प्रकृति के चलते मानव अंतरिक्ष उड़ान के साझेदारी संबंधी स्वभाव को ध्यान में रखते हुए नीतिगत ढांचा जरूरी है, जो न केवल साझेदारी को बढ़ावा दे बल्कि प्रसार संबंधी चिंताओं का निराकरण भी करे और साथ ही वर्तमान नीतियों, कानूनों एवं संधियों का अनुपालन भी सुनिश्चित हो। मसौदे में कहा गया है कि मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम को ठोस फायदों के वास्ते दीर्घकाल तक बनाए रखने की जरूरत है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

अगला लेख
More