बड़ी खबर! भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुआ पथराव...

Webdunia
बुधवार, 16 अगस्त 2017 (14:23 IST)
बीजिंग। भारतीय सुरक्षा बलों ने लद्दाख में भारतीय क्षेत्र में घुसने की चीनी सैनिकों की कोशिश को मंगलवार को  नाकाम कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से पथराव भी हुआ, जिसमें दोनों तरफ के लोगों को मामूली चोटें आई हैं। 
 
अधिकारियों ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने सुबह छह बजे से नौ बजे के बीच दो इलाकों- फिंगर फोर और फिंगर फाइव में भारतीय सीमा में दाखिल होने का दो बार प्रयास किया, लेकिन इन दोनों मौकों पर भारतीय जवानों ने उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया।
 
जब चीनी सैनिकों ने देखा कि उनके सामने भारतीय सैनिक मानव श्रृंखला बनाकर खड़े हैं तो उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिसके बाद भारतीय जवानों ने तत्काल जवाब देते हुए पथराव किया। इस घटना में दोनों तरफ के लोगों को मामूली चोटें आईं और रस्मी ‘बैनर ड्रिल’ के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। बैनर ड्रिल के तहत दोनों पक्ष अपने स्थान पर जाने से पहले बैनर दिखाते हैं।
 
क्या बोला चीन : दूसरी ओर भारत पर घुसपैठ का आरोप लगाने वाले चीन चीन ने बुधवार को कहा कि उसे लद्दाख में पेंगोंग झील के किनारे भारतीय क्षेत्र में पीएलए के जवानों के घुसने संबंधी रिपोर्टों की कोई जानकारी नहीं है और वह सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हु चुनयिंग से जब इस घटना के संबंध में टिप्पणी करने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीनी हिस्से के पास हमेशा गश्त करते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि लद्दाख में यह टकराव ऐसे समय में हुआ है जब भारत एवं चीन के बीच पिछले 50 से अधिक दिनों से सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में गतिरोध बना हुआ है। यह गतिरोध उस समय आरंभ हुआ था जब भारतीय सेना ने चीनी सेना को क्षेत्र में सड़क का निर्माण करने से रोका था। (एजेंसियां)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में भी हरियाणा जैसी गलती कर रही है कांग्रेस

साक्षी मलिक ने विनेश और बजरंग की खोली पोल, बबीता पर लगाया बड़ा आरोप

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 12 से ज्यादा घायल

महाराष्ट्र-झारखंड में BJP ने परिवारवाद को दिया मौका, काशी में पीएम मोदी ने कोसा

भाजपा का केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, शीशमहल में करदाताओं के पैसे के दुरुपयोग का आरोप

अगला लेख
More