मौसम विभाग की भविष्यवाणी, IMD ने बताया इस साल कितने बरसेंगे बादल

Webdunia
गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (16:55 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले मॉनसून को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। IMD के मुताबिक इस साल सामान्य मॉनसून रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर के दौरान औसत वर्षा अब 868.6 मिमी मानी जाएगी, पहले 880.6 मिमी मानी जाती थी। 
 
इस बार औसत की तुलना में 99% बारिश के आसार है। इसमें 96-104% बारिश को सामान्य कहा जाता है। बारिश का नया आंकड़ा 1971 से 2021 का औसत है।  
 
कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश : मौसम विभाग ने मॉनसून का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक देशभर में इस साल अच्‍छी बारिश होगी। उत्‍तर भारत में सामान्‍य से बेहतर बारिश का अनुमान लगाया गया है। पूर्वोत्‍तर के कुछ इलाकों में सामान्‍य से कम बारिश के आसार हैं। 
 
IMD के मुताबिक मॉनसून के साथ-साथ बारिश पर ला नीना का असर भी दिखेगा। हर साल IMD दो चरणों में मॉनसून की बारिश पर पूर्वानुमान जारी करता है। पहली भविष्‍यवाणी अप्रैल में होती है और दूसरी जून में। पहली स्‍टेज में मौसम विभाग की ओर से पूरे देश में मॉनसून सीजन (जून-सितंबर) के दौरान होने वाली बारिश का पूर्वानुमान पेश किया जाता है।
 
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी ‘स्‍काईमेट’ भी ने इस साल भारत में ‘सामान्‍य’ मॉनसून की भविष्‍यवाणी की है। स्काईमेट के मुताबिक सामान्‍य बारिश की 65% उम्‍मीद है। एजेंसी ने कहा कि यह भारत के कृषि क्षेत्र के लिए अच्‍छा संकेत है जिसने कोविड की चुनौती के बावजूद अच्‍छा प्रदर्शन किया। 
<

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून ऋतु वर्षा के लिए दीर्घावधि पूर्वानुमान जारी किया है । विवरण के लिए https://t.co/QgwxJY022U पर जाएं। @moesgoi @PIB_India @PIBHindi @ndmaindia @DDNewslive @NDRFHQ @airdelhi pic.twitter.com/biTZG6XtaI

— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 14, 2022 >
स्काईमेट के अनुसार, राजधानी में सामान्य तौर पर मॉनसून 26 से 27 जून तक पहुंचता है। इससे पहले राजधानी में प्री-मॉनसून की गतिविधियां होंगी। मॉनसून जुलाई में अपने पूरे जोर पर रहेगा। राजधानी में जुलाई में मॉनसून सामान्य या सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More