बेडरूम की खिड़की खोलकर सेक्स करते हैं पति पत्‍नी, FIR दर्ज, क्‍या ऐसा कर सकते हैं, क्‍या कहता है कानून?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 21 मार्च 2024 (18:17 IST)
Open window love making in Bengaluru: बेंगलुरु में एक अजीब सा शर्मिंदा करने वाला वाकया सामने आया है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया में यह खबर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर खिड़की खोल कर सेक्स करने का आरोप लगाया है।महिला ने मामले को लेकर पुलिस में FIR दर्ज करवाई है।

महिला ने आरोप लगाया है उसके नवविवाहित पड़ोसी अपने बेडरूम की खिड़की खोलकर सेक्स करते हैं जो कि सभ्य नहीं है। बता दें कि दूसरी तरफ सेक्‍स करने वाले दंपत्‍ति ने उक्‍त महिला के खिलाफ विवाद करने का आरोप लगाकर पुलिस में FIR दर्ज करवाई है।

क्‍या सार्वजनिक स्‍थान पर संबंध बना सकते हैं : कानून के मुताबिक सार्वजनिक स्थान पर सेक्स करने से अशोभनीय प्रदर्शन, सार्वजनिक अश्लीलता या यहां तक ​​कि उच्छृंखल आचरण के लिए शर्मनाक आपराधिक आरोप लग सकते हैं। हालांकि इस मामले में कपल अपने घर में थे, लेकिन खिडकी खुली होने की वजह से हंगामा हो गया।

क्‍या है पूरा मामला : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु के गिरिनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अवलहल्ली में यह मामला सामने आया है। एक 44 वर्षीय महिला ने पुलिस को 10 मार्च को शिकायत कर कहा कि उसके पड़ोस वाले फ्लैट में हाल ही में एक नवविवाहित जोड़ा आकर रहने लगा है। महिला ने आरोप लगाया कि उसने जब 8 मार्च को रात 10:30 बजे अपने फ्लैट का दरवाजा खोला तो उनके पड़ोसी बेडरूम की खिड़की खोल कर सेक्स कर रहे थे और बातचीत कर रहे थे। यह सारा काम खुले में हो रहा था।

खिड़की तो बंद कर लो : महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने इस दम्पति को सेक्स करते देख यह कहा कि वह अपने बेडरूम की खिड़की बंद करके जो मन हो करें, तो उसे धमकाया गया। महिला ने आरोप लगाया कि इस पर उसे गालियां दीं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे बलात्कार की धमकी दी।

इसके बाद वह इस मामले को लेकर पुलिस के पास पहुंची। वहीं महिला के खिलाफ भी बेंगलुरु में एक FIR दर्ज हुई है। यह FIR नवविवाहित दम्पति के मकान मालिक की पत्नी ने दर्ज करवाई है। मकान मालिक की पत्नी ने कहा है कि FIR दर्ज करवाने वाली महिला लगातार उसके किराएदारों को परेशान करती है।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

CBI का खुलासा, भगोड़ों के खिलाफ 2023 में इंटरपोल ने जारी किए 100 रेड कॉर्नर नोटिस

क्या EV Subsidy खत्म करने वाली है मोदी सरकार, नितिन गडकरी ने दिया जवाब

Maharashtra : क्या शिवाजी की मूर्ति का कॉन्ट्रेक्ट RSS के व्यक्ति को दिया गया था, क्यों PM मोदी ने मांगी माफी, राहुल गांधी ने बताए 3 कारण

iPhone 16 के लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा, Apple के दीवाने भी हैरान

रूस और यूक्रेन के बीच मध्‍यस्थता कर सकते हैं नरेंद्र मोदी

मुंबई की 7 मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Weather Updates: IMD में जताया 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंध्र में 6 लाख लोग विस्थापित

यूक्रेन पर रूस की अमेरिका को चेतावनी, रेड लाइन पार ना करें

आरजी कर कॉलेज करप्शन मामले में ED की रेड, संदीप घोष पर कसा शिकंजा

पाकिस्तान में बाढ़ से कैसे बढ़ी नाबालिग लड़कियों की शादियां?

अगला लेख
More