नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में कितने और सांसद मंत्री बन सकते हैं?

72 सदस्यीय टीम के साथ शुरुआत की है पीएम मोदी ने

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 10 जून 2024 (14:42 IST)
Narendra Modi Cabinet: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल में 72 सदस्यीय मंत्रिपरिषद ने रविवार को शपथ ली और यह संख्या अधिकतम स्वीकृत संख्या 81 से केवल 9 कम है। सम्मान निधि की किश्त जारी कर मोदी सरकार 3.0 ने पहला फैसला भी ले लिया है। ALSO READ: Modi 3.0 Cabinet: मोदी सरकार में NDA ने साधा जातीय संतुलन, PDA फॉर्मूले का रखा विशेष ध्यान
 
पिछले कार्यकाल में अधिकतम 78 मंत्री रहे : इससे पहले, 2019 से 2024 तक मोदी की पूर्ववर्ती सरकार की मंत्रिमपरिषद में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 78 रही थी। मौजूदा मंत्रिपरिषद की संख्या इससे 6 कम है। मोदी की पूर्ववर्ती सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद 2021 में मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या बढ़कर 78 हो गई थी, लेकिन नई मंत्रिपरिषद से शपथ लेने से पहले सरकार में मंत्रियों की संख्या 72 थी। ALSO READ: कल शपथ ली, आज इस्‍तीफा देना चाहते हैं Suresh Gopi, खुद PM Modi ने कॉल कर बुलाया था दिल्‍ली
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी सहित अधिकतम 31 कैबिनेट मंत्री हैं। इसके अलावा 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्री हैं। मोदी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में 26 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 42 राज्यमंत्री शामिल थे। जुलाई 2021 में जब मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था, तब 30 कैबिनेट मंत्री, 2 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 45 राज्यमंत्री के साथ इसमें अधिकतम 78 मंत्री थे। ALSO READ: मोदी सरकार का पहला फैसला, किसान सम्मान निधि की किस्त जारी, 9.3 करोड़ किसानों को होगा फायदा
 
कितनी होती है अधिकतम संख्या : मंत्रिपरिषद के सदस्यों की अधिकतम संख्या 81 होती है, जो लोकसभा की कुल सदस्य संख्या 543 का 15 प्रतिशत है। इन 81 सदस्यों में प्रधानमंत्री भी शामिल होते हैं। मई 2019 में 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्यमंत्री शामिल थे।
 
मई 2014 में जब भाजपा कांग्रेस को हराकर सत्ता पर काबिज हुई थी, तब मंत्रिपरिषद में 24 कैबिनेट मंत्री, 10 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 12 राज्य मंत्री समेत 46 मंत्री थे। इनमें खुद प्रधानमंत्री भी शामिल थे।
 
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मई 2009 में प्रधानमंत्री समेत मंत्रियों की अधिकतम संख्या 79 थी। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के पहले कार्यकाल के दौरान भी मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 79 थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में 1999 में 74 मंत्री थे। (भाषा/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Haryana Assembly Elections : क्या हरियाणा विधानसभा चुनाव में चल पाएगा राहुल गांधी का चंडीगढ़ वाला फॉर्मूला

MP : नीमच में जनसुनवाई में अजगर की तरह रेंगता पहुंचा शख्स, बनाई सबूतों और आवेदनों की लंबी माला

देश के 4 राज्‍यों में बाढ़ से हाहाकार, Mansoon Shifting का ये कैसा पैटर्न, बारिश ने क्‍यों धारण किया रौद्र रूप?

CM योगी आदित्यनाथ का सनसनीखेज दावा, अब क्या जवाब देंगे अखिलेश यादव?

नींद से बंपर कमाई, क्या आपको भी कमाना है 10 लाख रुपए, जानिए कैसे

सभी देखें

नवीनतम

आंध्रप्रदेश में बाढ़ का कहर, सरकार ने की 20 पीड़ितों को मुआवजे की घोषणा, बचाव एवं राहत अभियान जारी

Samsung Galaxy A06 : 10000 से कम कीमत में आया 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला सैमसंग का धांसू फोन

फारुक अब्दुल्ला बोले- कांग्रेस के साथ गठबंधन समय की मांग, राहुल देश के लिए बड़ी आवाज

EPFO की पेंशन से जुड़ी बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बड़े नियम में किया बदलाव

एआई में निहित सम्भावनाओं को साकार करने के लिए अन्तरराष्ट्रीय सहयोग की दर

अगला लेख
More