मोदी सरकार ने हटाई पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की SPG सुरक्षा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 26 अगस्त 2019 (10:34 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की SPG सुरक्षा को हटा लिया गया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक एक सामान्य प्रक्रिया के तहत यह फैसला लिया गया है। अब डॉ. सिंह को जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी।

खबरों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों की सुरक्षा भी हटाई जा सकती है। मनमोहन सिंह की बेटियों ने खुद को सुरक्षा कवर से अलग कर लिया था। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की दतक पुत्री ने भी सुरक्षा कवर से मना कर दिया था।
 
गृह मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। आईबी द्वारा खतरे का आकलन के करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की SPG सुरक्षा को हटाया गया है।  
 
हुई थी 350 वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा : गृह मंत्रालय ने 350 वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। केंद्र सरकार ने कुछ सांसदों की सुरक्षा घटाने का फैसला लिया था जिसके बाद 1300 से अधिक कमांडो इस ड्यूटी से मुक्त किया गया था।  इसके बाद सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एनएसजी और दिल्ली पुलिस के कमांडो को इस कार्य से मुक्त कर दिया गया था।
 
क्या है एसपीजी सुरक्षा : SPG यानी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप है। इसमें कुल 6 लेयर की सिक्योरिटी होती है। इस ग्रुप का गठन 1988 में मौजूदा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुआ था। यह सुरक्षा प्रधानमंत्री, पूर्व और उनके परिवार को दी जाती है। इसमें तैनात कमांडो के पास अत्याधुनिक हथियार और कम्युनिकेशन गैजेट्‍स होते हैं। इसके जवानों को अमेरिका की सिक्रेट सर्विस की तर्ज पर ट्रेनिंग मिलती है। SPG पर प्रधानमंत्री की 24 घंटे की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है।
 
बड़े नेताओं को मिली है SPG : SPG सुरक्षा देश के बड़े नेताओं को मिली हुई है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी शामिल हैं।  (File photo)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

आतिशी 21 सितंबर को लेंगी CM पद की शपथ, 5 मंत्री भी लेंगे शपथ

अगला लेख
More