नेताओं पर चढ़ा होली का रंग, इस तरह दीं होली की शुभकामनाएं

Webdunia
गुरुवार, 21 मार्च 2019 (09:59 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गुरुवार को रंगों के पर्व होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकमानाएं दीं और सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना की। 
 
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, 'होली के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला हो।' 
 
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी देशवासियों को बधाई दी और कहा कि होली के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वासंती प्रकृति के अनुपम सौंदर्य में सामाजिक सौहार्द, समृद्धि, सहिष्णुता और समरसता का रंग मिलाएं। होली के इस पावन अवसर पर किसानों के श्रम और सैनिकों के शौर्य को प्रणाम करता हूं। उनको तथा उनके परिजनों को मेरी शुभकामनाएं।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा, 'होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और प्रगाढ़ करे।'
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'आपको और आप के परिवार को होली के पावन अवसर पर मेरी और मेरे समस्त कांग्रेस जन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।' गांधी ने कहा, 'होली का यह त्योहार आपके जीवन को खुशियों के रंग से सराबोर कर दे, मेरी ईश्वर से यही कामना है।'
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, 'रंगों व ख़ुशियों का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाए। होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'सभी को होली को बहुत शुभकामनाएं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सबको सपरिवार होली की सतरंगी शुभकामनाएं।
 
तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मेरी तरफ से आप सब को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका जीवन आनंद और खुशी के रंगों से भर जाए। लेकिन याद रखें, आपका आनंद किसी और के लिए दुख का कारण न बन जाये। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में मैंने इस साल होली नहीं मनाने का फ़ैसला किया है।
 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कई दूसरे नेताओं ने भी होली की शुभकामनाएं दीं हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

पराली जलाने की घटनाएं: हरियाणा सरकार ने कृषि विभाग के 24 अधिकारियों को निलंबित किया

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

बम की फर्जी सूचना देने वाले नाबालिग लड़के ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस जुटी जांच में

अमित शाह बोले, कानूनों में स्पष्टता की कमी से न्यायिक हस्तक्षेप की होती है जरूरत

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड निकिता पोरवाल बोलीं, मेरे परिवार को लड़का होने की उम्मीद थी लेकिन मेरे जन्म का जश्न मनाया

अगला लेख
More