महंगाई ने आम आदमी का निकाला 'तेल', सालभर में बढ़े 1000 रुपए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 5 मई 2021 (12:33 IST)
इंदौर। भारत में एक तरफ आम आदमी कोरोना और उससे उत्पन्न समस्याओं से जूझ रहा है, वहीं बढ़ती 
महंगाई ने भी उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खाद्य तेल के दाम आसमान को छू रहे हैं। साल भर के भीतर 15 लीटर सोया तेल के दामों में करीब 1000 रुपए का अंतर आ गया है। 
 
स्थानीय फुटकर व्यापारी ने बताया कि सोया तेल में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले वर्ष लॉकडाउन से पहले जो 15 लीटर सोया तेल के भाव 1200 रुपए के लगभग थे, वे अब 2250 के आसपास हो गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा दामों में तेजी दिवाली के बाद आई है। 80 रुपए लीटर वाले पाउच के दाम 
150 के आसपास हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सोया तेल में लगातार तेजी का रुख है। स्थानीय कारकों के अलावा इंटरनेशनल प्रेशर भी है। 
 
सोया मार्केट शिकागो और मलेशिया से ही चलता है। इस बार सोयाबीन का उत्पादन भी कम हुआ है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा बाकी सामानों के रेट में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आया है। अन्य खाद्य तेलों में तेजी का रुख बना हुआ है।
 
...और गैस सिलेंडर के दाम भी आसमान पर : दूसरी ओर, रसोई गैस के दाम भी आग उगल रहे हैं। 1 दिसंबर से अब तक रसोई गैस सिलेंडर 240 रुपए से ज्यादा महंगा हो चुका है। 1 दिसम्बर को घरेलू गैस सिलेंडर 594 रुपए से बढ़कर 644 रुपए हुआ था। इंदौर शहर में इस महीने सिलेंडर की कीमत अप्रैल अंत में 837 रुपए थी, जबकि सब्सिडी मात्र 21.43 रुपए मिली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अल्मोड़ा जेल में उम्रकैद काट रहा डॉन प्रकाश पांडे बना प्रकाशानंद गिरि!

चीन में ‘यागी’ का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, 10 लाख लोगों को किया रेस्क्यू

किसान बढ़ाएंगे भाजपा की मुश्किल, 15 सितंबर को उचाना में महापंचायत

6 देश जहां खुलेआम चलता है देह व्यापार, विज्ञापन देकर कस्टमर बुलाती हैं सेक्स वर्कर

उच्च न्यायालयों में 62 हजार केस लंबित, 30 साल से ज्‍यादा पुराने हैं मामले

सभी देखें

नवीनतम

मेट्रो ट्रेन की पटरी पर दौड़ी महिला, ड्राइवर ने लगाया ब्रेक

CM हिमंता बिसवा सरमा का बड़ा ऐलान, असम में आधार के लिए NRC अनिवार्य

लखनऊ बिल्डिंग हादसे में अब तक 8 की मौत, हादसे का जिम्मेदार कौन?

कश्‍मीर के 31 विधानसभा क्षेत्रो में 327 उम्‍मीदवार, इल्तिजा समेत मात्र 13 महिलाएं चुनाव मैदान में

महाराष्ट्र चुनाव से पहले अजित पवार बोले, परिवार में फूट समाज को पसंद नहीं

अगला लेख
More