Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

हैरान करने वाला वीडियो, मौत के बाद उड़ते हैं जानवर

हमें फॉलो करें हैरान करने वाला वीडियो, मौत के बाद उड़ते हैं जानवर
, सोमवार, 2 जनवरी 2017 (16:57 IST)
क्या आप सोच सकते हैं कि बिल्ली, चूहे और अन्य जानवर मौत के बाद उड़ते दिखाई दें। लेकिन यह सही है। विदेशों में लोग अपने पालतू जानवरों के मरने के बाद उड़ते देखना चाहते हैं। हॉलैंड के बार्ट यानसेन को अपनी पालतू बिल्ली से बहुत प्यार था। 
बिल्ली का नाम उन्होंने ऑरविल रखा था। एक दिन बिल्ली कार की चपेट में आ गई और बच न सकी। बिल्ली की मौत से बार्ट बड़े परेशान हुए।  वे बिल्ली को मरने के बाद भी अपने साथ रखना चाहते थे। 
कलाकार बार्ट ने अपने इंजीनियर दोस्त से संपर्क किया और बिल्ली के शव को ड्रोन में बदलने की ठानी। इसी के बाद उनके दोस्त ने एक कंपनी खोल दी और अब यह कंपनी पालतू जानवरों को ड्रोन में बदल देती है। 
 
ऑरविल की खाल उतारी गई और उसके शरीर के भीतर अंगों की जगह ड्रोन फिट किया गया। बार्ट के मुताबिक इस तरह उन्होंने ऑरविल को श्रद्धाजंलि दी। उनके इस आइडिया को लोगों ने भी खूब पंसद किया। लोगों की दिलचस्पी देखते हुए बार्ट और उनके दोस्त ने एक कंपनी ही खोल दी बार्ट की कॉप्टर कंपनी अब पालतू जानवरों की मौत के बाद उन्हें ड्रोन में बदल देती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीके खन्ना होंगे बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष!