Assam Floods : असम में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित, 3 राज्‍यों में अब तक 57 की मौत

Webdunia
शनिवार, 21 मई 2022 (17:34 IST)
मानसून से पहले कुछ राज्यों में आंधी और भारी बारिश तबाही बनकर आई है। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से असम में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। इस‍ बीच बिहार, असम और कर्नाटक में भारी बारिश, बाढ़ और बिजली गिरने की वजह से अब तक कुल 57 लोगों की मौत हो चुकी है।

खबरों के अनुसार, असम राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 पहुंच गई है और राज्य के 29 जिलों में करीब 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। असम के बाद अब बिहार भी भारी बारिश की चपेट में है। बिहार में बिजली गिरने और आंधी के कारण 33 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने 21 से 24 मई तक कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 23 मई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। असम और बिहार के साथ-साथ कर्नाटक में भी कुछ जगहों पर तेज बारिश की वजह से बाढ़ की समस्या उत्‍पन्न हो गई है। वहीं बारिश की वजह से केरल में भी हालात बदतर हो गए हैं।

असम के हालात पर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि नगांव में बारिश की वजह से करीब 3.36 लाख, कक्षार में 1.66 लाख, होजई में 1.11 लाख और दरांग जिले में 52, 709 लोग प्रभावित हुए हैं। असम में बाढ़ की वजह से 80,036.90 हेक्टेयर फसल भूमि पूरी तरह से तबाह हो गई है, वहीं बाढ़ की वजह से 2251 गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं।

असम में तो हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां ब्रह्मपुत्र और उसके साथ बहने वाली नदियों में बाढ़ ने इस कदर तबाही मचा रखी है कि सैकड़ों गांव जल समाधि ले चुके हैं। असम, बिहार और कर्नाटक में बारिश, बाढ़ और बिजली गिरने की वजह से अब तक कुल 57 लोगों की मौत हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: जाते जाते मानसून कई राज्यों को कर रहा तरबतर, IMD ने जारी किया 13 राज्यों को लेकर येलो अलर्ट

संभल में गिरा ऐतिहासिक चक्की का पाट, क्या है इसका आल्हा उदल से कनेक्शन?

भारत यूं ही कोयला निकालता रहा तो दोगुना होगा मीथेन उत्सर्जन

कांग्रेस नेता हुड्‍डा ने बताया, 10 साल बाद भाजपा को क्यों याद आई लाडो लक्ष्मी योजना?

Ground Report : तिरुपति के लड्डू प्रसाद में पशु चर्बी वाला घी, कमीशन के लालच में आस्था से खिलवाड़, क्या है सच

अगला लेख
More