Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजरात में बारिश से हाहाकार, 24 घंटे में गिरा 15 इंच पानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें heavy rain
, शनिवार, 10 अगस्त 2019 (14:28 IST)
गांधीनगर। गुजरात में जारी भारी वर्षा के बीच पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है और इस दौरान नदियां और जलाशय उफान पर आ गए हैं जबकि वर्षाजनित दुर्घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई हैं। पिछले 24 घंटे में ही कुल वार्षिक औसत वर्षा का 11.40 प्रतिशत बारिश हुई है। राज्य के बरावा में एक ही दिन में गिरा 15 इंच पानी। 
heavy rain
भारी बारिश से गुजरात पानी-पानी : पिछले 24 घंटे में राज्य के सभी 33 जिलों के सभी 251 तालुका में बरसात हुई है जिसमें से सर्वाधिक 380 मिमी बोटाद जिले के बरवाला में था। आज सुबह छह से दस बजे तक भी 32 जिलों के 177 तालुका में वर्षा हुई है और सर्वाधिक 162 मिमी जामनगर के कालावाड़ में हुई है।
 
राज्य के बरावा में 15 इंच, महुआ और घांधुका में 13 इंच, रानापुर और गलतेश्वर में 10 इंच, धोलेरा 9 इंच बारिश दर्ज की गई। राज्य में अब तक मौसम की औसत 77.80 बारिश हो चुकी है, दक्षिण गुजरात में 98.31 फीसदी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान भी राज्य में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है।
heavy rain
उफान पर नदिया : वर्षा के कारण नदियां और बांधों से जुड़े जलाशय उफान पर हैं। काली 2, आजवा, मोतीसर, धोली ध्वजा आदि डैम के जलाशय छलक गए हैं। ढाढर, कराड आदि नदियां उफान पर हैं। निचले इलाकों को अलर्ट कर दिया गया है। वर्षा ने सामान्य जनजीवन पर भी असर डाला है। राहत और बचाव कार्य भी तेजी से जारी है।
heavy rain
वर्षा के दौरान अहमदाबाद शहर के बोपल इलाके में एक दीवार गिरने से एक मजदूर परिवार के चार लोगों की आज तड़के मौत हो गई। यहां 12 घंटे में 8 इंच बारिश दर्ज की गई। खेड़ा जिले के नडियाद में शुक्रवार देर रात तीन मंजिला मकान गिरने से चार लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।
 
सुरेन्द्रनगर जिले के बावडी गांव में नदी पार करने के दौरान तीन लोग बह गए जबकि बनासकांठा जिले के थराद में वर्षा से उफनाई नर्मदा नहर में डूब कर एक युवक की मौत हो गई।
heavy rain
एनडीआरएफ की टीम और अन्य राहत एजेंसियों ने सैकड़ों लोगों को बाढ़ प्रभवित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। स्थानीय लोगों ने जूनागढ़ के झांझरडा रोड पर एक रेलवे अंडरब्रिज के नीचे पानी में फंसे एक स्कूल बस से तीस बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जलभराव के कारण सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ा है।
heavy rain
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने स्थिति की समीक्षा और राहत कार्यों की निगरानी के लिए यहां राज्य आपात नियंत्रण कक्ष पहुंच कर बैठक की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए, स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने में 7 अंतर...