Weather Update: दिल्ली और एनसीआर में लू का कहर, यूपी में भीषण गर्मी से स्कूलों की टाइमिंग बदली

Webdunia
गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (08:25 IST)
नई दिल्ली। यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग फिक्स कर दी गई है। अब कक्षा 8 तक के स्कूल दोपहर 12 बजे तक ही चलेंगे। इससे अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। यूपी के लगभग सभी जिलों में इस समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही है।
 
इस बाबत शासन का आदेश आते ही कई जिलाधिकारियों ने निर्देश जारी कर दिया है। कानपुर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह से ही नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूल सिर्फ दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे। सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया गया है। कक्षा नौ से 12 तक विधिवत् पढ़़ाई और परीक्षा चलती रहेगी।
 
दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। अगले 24 से 48 घंटों में दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र भी विकसित होने की संभावना है। सर्कुलेशन उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा और कर्नाटक होते हुए आंतरिक तमिलनाडु तक फैली हुई है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान असम मेघालय और अरुणाचल प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में लक्षद्वीप और केरल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
शेष पूर्वोत्तर भारत, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम व केरल के शेष हिस्सों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण और गोवा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों और पूर्वी मध्यप्रदेश में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, जम्मू संभाग के अलग-अलग हिस्सों, उत्तरप्रदेश बिहार और झारखंड में लू की स्थिति बनी हुई है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्रप्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों और पूर्वी मध्यप्रदेश में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति हो सकती है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, जम्मू संभाग के अलग-अलग हिस्सों, उत्तरप्रदेश बिहार और झारखंड में लू की स्थिति संभव है।संभव है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

भारत यूं ही कोयला निकालता रहा तो दोगुना होगा मीथेन उत्सर्जन

कांग्रेस नेता हुड्‍डा ने बताया, 10 साल बाद भाजपा को क्यों याद आई लाडो लक्ष्मी योजना?

Ground Report : तिरुपति के लड्डू प्रसाद में पशु चर्बी वाला घी, कमीशन के लालच में आस्था से खिलवाड़, क्या है सच

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अगला लेख
More